फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अभिनेत्री ने लगाया अभिनेता पर रेप करने का आरोप

Wed, 25 Nov 2015 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने टीवी अभिनेता यश पंडित पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मुंबई के जुहू इलाके की पुलिस को दी एफआईआर में 28 वर्षीय अभिनेत्री अभिनेत्री ने कहा है कि आरोपी अपने जुहू स्थित घर में उसका कई बार बलात्कार किया। गौरतलब है कि यश पंडित 'घर की लक्ष्मी बेटियां और क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियलों में काम कर चुके हैं।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि अभिनेता यश पंडित ने 13 अक्टूबर को उसे अपने घर में मिलने के लिए बुलाया था लेकिन इससे पहले जब सात अक्टूबर को वह उससे मिली थी तब उसने अपनी कार में उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

अपने घर बुलाकर भरा मांग में सिंदूर

मिड-डे के ‌अनुसार, अभिनेत्री ने बताया कि आरोपी यश पंडित उसे 29 अक्टूबर को एक बार फिर अपने घर बुलाया था। इस बार यश ने कहा कि वह उसे अपने माता पिता से मिलवाएगा लेकिन वह उसे किसी से मिलवाने के बजाए उसके मांग में सिंदूर भर दिया और कहा कि वो अब पति-पत्नी की तरह हैं।

इसके बाद फिर दोनों ने दो बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके अगली सुबह से ही यश पंडित ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसने फोन किया तो यश ने उसका फोन काट दिया और और अगर एसएमएस कर रही है तो वह उनका जवाब नहीं दे रहा।

अभिनेत्री ने कहा यह सब होने के बाद यश उससे फिर से मिला और कहा कि वो दोनों अब एक अच्छे मित्र की तरह रहेंगे और शारीरिक संबंध बनाएंगे। अभिनेत्री ने कहा कि वह इसके बाद शादी की बात को टालने लगा।
विज्ञापन

अभिनेत्री ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

इतना ही नहीं अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि आरोपी का उद्येश्य केवल उसके शारीरिक शोषण और उसके सा‌थ शारीरिक संबंध बनाने का था। क्योंकि वह उससे यह भी बता चुका है कि वह कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है।

अभिनेत्री ने कहा कि इन लड़कियों ने बदनामी होने के डर से आरोपी के खिलाफ शायद शिकायत नहीं की ‌थी लेकिन वह बिना किसी के यश पंडित के खिलाफ आवाज उठाएगी।

अभिनेत्री ने पुलिस पर भी आरोपी अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाय है। अभिनेत्री ने कहा कि यह के घर वालों की जान-पहचान बड़े पुलिस अधिकारियों से है इसलिए पुलिस शिकायत मिलने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें