एक अनजान युवक के साथ उसने व्हाट्स एप पर दोस्ती कर ली। उस दोस्त ने उसे फ्रेंडशिप डे के दिन बुलाया और कर दिया बलात्कार।
मामला मुंबई के ठाणे का है। व्हाट्स एप पर दोस्ती का खामियाजा एक 12 वर्षीया छात्रा को भुगतना पड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनोरमानगर निवासी सातवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा पिछले दिनों मोबाईल फोन पर वॉटस ऐप के जरिये 21 वर्षीय युवक के संपर्क में आई।
कुछ दिनों की चैटिंग के चलते दोनों में दोस्ती हो गई। युवक ने छात्रा को सोमवार को फ्रेंडशिप डे मनाने के बहाने मिलने को बुलाया। दोनों शाम 5 बजे तीनहाथ नाका स्थित इटर्निटी मॉल के करीब मिले।
छात्रा के घर वालों ने उसे धर दबोचा
पुलिस के अनुसार युवक और उसका दोस्त छात्रा को थोड़ी दूर स्थित मनोरुग्णालय के बगल की एक झोपड़पट्टी में ले गए, जहां सभी ने शराब पी और उसके बाद युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
युवक के एक रिश्तेदार ने उसकी इस हरकत को देख लिया और मामला आगे बढ़े इससे पहले छात्रा को उसके घर छोड़ने की सलाह दी। युवक ने अपने दूसरे एक दोस्त को फोन कर वहां बुलाया और बाइक पर छात्रा को तुरंत उसके घर पहुंचाने को कहा।
छात्रा के साथ बाइक सवार जैसे ही मनोरमनगर पहुंचा वहां पर छात्रा के घर वालों ने उसे धर दबोचा। पकड़े जाने पर घबराई छात्रा ने 4 से 5 लोगों द्वारा खुद का किडनैप किए जाने और फिर रेप की झूठी कहानी बना दी।
व्हाट्स एप पर कमेंट करना पड़ गया भारी
छात्रा के घरवालों ने पकड़े गए युवक को कापुरबावड़ी पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक और उसके दूसरे साथी को बहाने से पुलिस स्टेशन बुलाया और फिर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं एक और दूसरी घटना में बीटेक के एक छात्र को व्हाट्स एप पर कमेंट करना भारी पड़ गया। हरियाणा के हिसार कैंट के एक मेजर की पत्नी ने व्हाट्स एप ग्रुप में शामिल ग्वालियर निवासी बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र विनय पर मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कैंट निवासी मेजर की पत्नी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्स एप ग्रुप से एक अन्य मोबाइल नंबर से अश्लील कमेंट किया गया।
नंबर बदलने से हुई गलती, माफी मांगने को तैयार
आरोपी युवक ग्वालियर यूनिवर्सिटी का बीटेक का स्टूडेंट है। पुलिस ने मेजर की पत्नी की शिकायत पर युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ग्वालियर यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र विनय कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उसने कहा कि जिस नंबर पर कमेंट किया गया था वह उसके दोस्त का था। दोस्त ने नंबर बंद कर दिया जो मेजर की पत्नी को अलॉट हो गया।
युवक का कहना है कि वह नंबर ग्रुप में था जिस पर वह खुद भी ज्वाइन था। गलती से कमेंट हुआ है। छात्र का कहना है कि यह सब अनजाने में हुआ है जिसके लिए वह माफी मांगने को भी तैयार है।