फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक बदला: रेप के बदले रेप

Fri, 04 Jul 2014 10:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के एटा में बदले की भावना से एक किशोरी के साथ बलात्कार किए जाने की खबर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह एक गांव में शौच को जा रही किशोरी के साथ आरोपी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।

बाद में बेहोश हो जाने पर खेत में छोड़कर भाग गया। बताया जाता है कि आरोपी ने बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया है।
 
कोतवाली देहात के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार सुबह लगभग छह बजे अकेले ही खेत पर शौच को गई थी, तभी गांव के ही एक युवक ने रास्ते में उसे पकड़ लिया।

शौच को जा रही किशोरी के साथ किया रेप

विरोध करने पर उसने तमंचा तान दिया, जिससे वह घबरा गई। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।

गांववालों ने बताया करीब एक साल पहले पीड़ित किशोरी के भाई ने आरोपी की बहन के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी फिलहाल जेल में है। बदला लेने के लिए ही यह कृत्य किया गया है।

पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटनाएं ज्यादातर खेत पर शौच जाते समय

बता दें कि हाल ही में बदायूं में भी दुष्कर्म का एक मामला हुआ था जो काफी सुर्खियों में रहा।

इस घटना के बाद यह बात निकलकर आई कि महिलाओं व किशोरियों के साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाएं ज्यादातर खेत पर शौच जाते समय हुई हैं।

उसके बाद भी शासन-प्रशासन नहीं चेत रहा और न ही गांवों में शौचालय बन रहे हैं। एटा में आज भी 150 गांव ऐसे हैं, जहां शौचालय नहीं बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें