फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ट्रेन के शौचालय में किशोरी से बलात्कार

Sat, 28 Feb 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर खड़ी खजुराहो पैसेंजर के शौचालय में एक वहशी ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। शोर सुनकर पहुंचे बेटी के माता- पिता और जीआरपी के जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


टीकमगढ़ क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति दिल्ली में मजदूरी करता है। वह बृहस्पतिवार की रात पत्नी व दो बेटियों के साथ ट्रेन से दिल्ली से झांसी आया। झांसी से शुक्रवार की सुबह जाने वाली इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से उसे मऊरानीपुर होते हुए टीकमगढ़ जाना था। पैसेंजर के इंतजार में वह परिवार के साथ प्लेटफार्म पर सो गया।

सुबह करीब पांच बजे मजदूर की पुत्री लघुशंका के लिए जागी। वह सामने खाली खड़ी खजुराहो पैसेंजर के एक कोच में चढ़ गई। वह कोच के शौचालय में लघुशंका कर रही थी, तभी प्लेटफार्म पर मौजूद एक वहशी उसका पीछा कर शौचालय में घुस गया। उसने शौचालय का गेट बंद करने के बाद किशोरी से बलात्कार किया।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर माता- पिता जाग गए। वह कोच की तरफ भागे। शोरगुल सुनकर प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के दो जवान भी मौके पर पहुंच गए। शौचालय से युवक को पकड़ लिया गया। माजरा समझते ही जवानों ने आरोपी की जमकर खबर ली। बाद में दोनों पक्षों को थाने लाया गया।

जीआरपी ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक बड़ागांव के ग्राम पाली निवासी लेखराज उर्फ टिल्लू (21) के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, जीआरपी ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

जम्मूतवी एक्सप्रेस में महिला से लूट

मुरादाबाद में ट्रेन में पुलिसिया गश्त भले ही बढ़ गया हो, लेकिन लूट और छिनैती की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई। शुक्रवार को सुबह जम्मूतवी एक्सप्रेस में बदमाशों ने एक महिला को लूट लिया। महिला जब तक चिल्लाती, बदमाश चलती ट्रेन से कूद गए। घटना लक्सर स्टेशन पर हुई। पीड़ित परिवार ने मुरादाबाद पहुंचकर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

कृष्णापुरी, लाइनपार के रहने वाले दीपक कुमार शुक्रवार को मुरादाबाद आने के लिए सहारनपुर स्टेशन पर अपनी पत्नी के साथ 22470 जम्मूतवी ट्रेन में चढ़ गए। कोच एस-8 में सवार दीपक और उनकी पत्नी इत्मिनान के साथ अपनी सीट पर बैठे थे। पास में ही उनकी पत्नी का बैग भी रखा हुआ था।

लक्सर पहुंचते-पहुंचते ट्रेन की रफ्तार कम हुई और इसका फायदा उठाकर सामने वाली सीट पर बैठे कुछ बदमाश दीपक की पत्नी का बैग लेकर भाग गए। दीपक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उन्हें धक्का देकर चलती ट्रेन से कूद गए। घटना से पूरे कोच में हड़कंप मंच गया।

शुक्रवार को दोपहर जम्मूतवी मुरादाबाद पहुंची तो पीड़ित परिवार सीधे जीआरपी थाने पहुंचा। दीपक ने बताया कि बैग में दो मोबाइल, तीन हजार रुपये नकद के साथ ही कीमती सामान रखा हुआ था। उनकी तहरीर पर जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें