फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते तार-तार: कहीं भाई तो कही ससुर ने किया दुराचार

Sat, 06 Sep 2014 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू-बेटियां अब घर में ही सुरक्षित नहीं रह गई है। हरियाणा के रोहतक में एक छात्रा ने चचेरे भाई और एक बहू ने ससुर पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर के एक गांव में 12वीं की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 जनवरी 2014 को घर में अकेली थी।
विज्ञापन


चचेरे भाई जोगेंद्र ने उसका मुंह बंद कर दुराचार किया। मई में उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर सोनीपत के एक गांव में एक रिश्तेदार जयभगवान के घर ले गया। जयभगवान, उसकी पत्नी बबिता और एक अन्य रिश्तेदार मनोज ने उसे कमरे में बंद रखा और उसके साथ लगातार दुराचार होता रहा। आरोप लगाया कि वह गर्भवती हो गई।

अगस्त में उसने एक लड़के को जन्म दिया, जिसकी दो दिन बाद मौत हो गई। कुछ दिन बाद जोगेंद्र उसे दूसरे जिले में ले गया। यहां एक अन्य रिश्तेदार मोनू के पास रखा। आरोप है कि मोनू ने भी उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। युवती की तलाश में जुटे परिजनों को पता लगा कि वह उक्त गांव में है। परिजन पहुंचे और लड़की को लेकर सीधे रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी महिला एएसआई देवी रानी ने बताया कि युवती की शिकायत पर जोगेंद्र, जयभगवान, उसकी पत्नी बबिता, मनोज और मोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

तलाकशुदा पत्नी को छेड़ा, पहुंचा जेल

सलारा मोहल्ला में अपनी तलाकशुदा पत्नी से छेड़छाड़ करने के आरोप में सुनील धमीजा को गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, थाना सब्जी मंडी पुलिस ने माता दरवाजा के समीप युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी युवक नरेश को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि युवक ने सरेराह एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो युवती के घर जाकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

थाना लाखनमाजरा के गांव नांदल निवासी महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि गांव के ही राज सिंह और अजीत ने बृहस्पतिवार शाम को उस पर फब्तियां कसी। विरोध किया तो उन्होंने बदसलूकी की। पुलिस ने महिला के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पति और सास ने भी नहीं दिया साथ

एक विवाहिता ने थाना शिवाजी कॉलोनी में दी शिकायत में बताया कि उसके साथ उसका ससुर छह माह से दुराचार कर रहा है। सास और पति को बताया भी, लेकिन उन्होंने भी ससुर का साथ दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति और सास दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतपाल के खिलाफ दुराचार करने और उसकी सास व पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच कर रहे डीएसपी मुख्यालय विजयपाल का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें