उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। यहां अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।
यह मामला प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां मंगलवार एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ घर में घुसा। घर में मां-बेटी सो रही थीं। आरोपियों ने मां को बंधक बनाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं आरोपी अपने साथ पीड़िता के कपड़े भी ले गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्या है पूरी कहानी?
युवती मंगलवार रात अपनी मां के साथ घर के भीतर सो रही थी। आरोप है कि आधी रात को संग्रामपुर गोड़ें गांव निवासी इकबाल पुत्र यूसुफ और शकीम पुत्र इसराइल दीवार फांदकर घर में घुस गए।
दोनों ने युवती को उठाया और तमंचे के बल पर बाहर ले जाने लगे। आहट पाकर उसकी मां जागी तो घर के भीतर घुसे शहबान पुत्र तजम्मुल और जुल्फिकार पुत्र मम्मुल हुसैन निवासी पूरेहुड़हा ने मुंह दबाकर बंधक बना लिया।
घर के बाहर ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवती के कपड़े लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर चिलबिला चौकी प्रभारी गोविंद मिश्रा और शहर कोतवाल बलिराम मिश्र पहुंचे।
छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे घरों में नहीं मिले।
दुष्कर्म की शाम आरोपी ने किया था फोन
दुराचार पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार को मोबाइल पर आरोपी इकबाल ने फोन किया था।
पीड़िता के मुताबिक इधर-उधर की बात करने के बाद घर के सदस्यों की मौजूदगी जानने की कोशिश करने लगा तो उसने फोन काट दिया था।
सीओ सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवती के साथ एक युवक ने रेप किया है। तीन युवकों ने उसका साथ दिया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
हाथरस में एक और गैंगरेप मामला
हाथरस जिले में गैंगरेप की घटनाएं थम नहीं रहीं। सिकंदराराऊ में गैंगरेप की कई घटनाएं हुईं। फिर सादाबाद में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। अब हसायन की एक किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया है।
इस बारे में पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। इधर, पुलिस छानबीन के बहाने दिन भर मामले को दबाने में लगी रही।
हसायन क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी 18 अगस्त को जब शौच करने के लिए गई थी तो आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
घर में नहीं थे किशोरी के घर वाले
किशोरी के माता-पिता अपने रिश्तेदार को देखने के लिए हरिद्वार गए
थे। वैसे भी यह लोग काफी समय हरिद्वार ही रहते हैं और वहां मजदूरी कर अपना
भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार को जब 14 वर्षीय इस किशोरी के मां-बाप वापस
लौटे तो किशोरी ने रोते हुए यह बात अपने परिजनों को बताई।
परिजन इस
किशोरी के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस बारे में
तहरीर भी दी और घंटों परिजन थाने में बैठे भी रहे। हालांकि पुलिस इस मामले
में छानबीन करने के लिए गांव गई, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की
गई।
इस मामले में थानाध्यक्ष यूनिस सिद्दीकी का कहना था कि मामला एक ही बिरादरी का है और इस मामले में फैसले की बात चल रही थी।