फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दरिंदगी की पांच कहानियां

Fri, 20 Jun 2014 08:11 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी घटना मैनपुरी की है। थाना बिछवां क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पति के साथ एसपी से मिली महिला ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई तो पुलिस ने केवल मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


एसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए महिला का मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं। महिला ने बताया कि 17 जून की शाम वह गांव के बाहर अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी गांव के चार लोग शराब के नशे में दुकान में घुस आए।

दुकान का शटर गिराकर उसके साथ चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मारपीट करने के साथ ही कई अंगों पर चोटें पहुंचाईं। बाद में रिपोर्ट लिखाने पर सबक सिखाने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

मारपीट करने के साथ नाजूक अंगों पर पहुंचाईं चोटें

महिला ने बताया कि उसने घटना के संबंध में घर पहुंचकर परिवारीजनों को जानकारी दी। वह रात को ही परिवार के लोगों के साथ थाना बिछवां गई। उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया।

दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल नहीं कराया। यही नहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से उसके परिवार वालों के खिलाफ भी मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस अब उनके परिवार के लोगों पर समझौते का दबाव बना रही है।

एसपी श्रीकांत सिंह ने महिला का मेडिकल कराने और उसके पति की तहरीर पर जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश थानाध्यक्ष बिछवां को दिए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की शिकायत की अलग से भी जांच कराई जाएगी। शिकायत सच मिलने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शौचालय में किया किशोरी से बलात्कार

यूपी में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। हर रोज बलात्कार के दो-चार मामले सामने आ रहे हैं।

पहली घटना वाराणसी के सेवापुरी इलाके की है। यहां एक गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक ने इंटर की छात्रा को शौचालय में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा ने भी उसे शौचालय में बंद कर गांव वालों के हवाले कर दिया।

इस मुद्दे पर थाने में पांच घंटे तक पंचायत भी हुई। इसमें युवक के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन उसके इंकार करने पर छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंटर की एक छात्रा गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे अपने मकान के सामने थोड़ी दूर पर स्थित शौचालय गई थी। किशोरी जैसे ही शौचालय में गई, उसी समय एक युवक भी अंदर घुस गया।

पांच घंटे थाने में हुई पंचायत, केस दर्ज

वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने बाहर से दरवाजा बंद कर शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पीड़िता के पिता ने युवक के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किशोरी के बयान की वीडियोग्राफी कराने के बाद उसे मेडिकल कराने अस्पताल भेज दिया। एसओ सुरेंद्र यादव के मुताबिक इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर में घुसकर दो महिलाओं से गैंगरेप की कोशिश

इसी इलाके में कपसेठी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात चार युवकों ने एक महिला और एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर आरोपी भाग निकले।

महिलाओं के परिवार वालों ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इसे पुराना विवाद बता रही है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात चार युवक एक घर में घुस गए।

उस समय उस घर में बहू और बेटी ही थी। युवक दोनों के साथ जबरदस्ती करने लगे। महिलाओं ने जब विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने घर में अज्ञात लोगों के घुसने की सूचना गांव में दे दी।

पुलिस बता रही है इस मामले को पुराना विवाद

कुछ ही देर में ग्रामीण वहां पहुंच गए, हालांकि इसके पहले ही चारों आरोपी भाग निकले।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने अपना गुस्सा आरोपियों के पशुओं पर उतारा और उनकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस इस मामले को पुराना विवाद बता रही है।

उसका कहना है कि एक महिला की गत दिनों हुई मौत में पीड़ित महिलाओं के परिवार वालों को आरोपी बनाया गया है।

फुटपाथ पर सो रही थी किशोरी से गैंगरेप

तीसरी घटना फीरोजाबाद के जलेसर की है। यहां प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस को धता बताते हुए डीसीएम सवार चार बदमाशों ने फुटपाथ पर सो रही एक किशोरी को अगवा कर लिया।

पुलिस चौकी के पास यह घटना हुई और पुलिस सोती रही। किशोरी के बेबस भाई ने डीसीएम में चढ़कर बहन को बचाने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर चलती गाड़ी से गिरा दिया।

बाद में बदमाश अगवा किशोरी को एटा के कस्बा जलेसर के पास बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।

बहन को बचाने डीसीएम में चढ़े भाई धक्का मार गिराया

घटना बुधवार की रात करीब दो बजे की है। थाना उत्तर क्षेत्र की एक पुलिस चौकी के पास फुटपाथ पर एक परिवार रहता है। इस परिवार की एक 13 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ मार्ग किनारे तख्त पर सो रही थी।

रात करीब दो बजे एक डीसीएम पुलिस चौकी के गेट पर आकर रुकी। चार बदमाश उससे उतरे और किशोरी को उठा कर ले गए। मां ने शोर मचाया तो उसका बेटा जाग गया और वह बहन को बचाने के लिए डीसीएम पर चढ़ गया।

बदमाशों ने उसको चलती डीसीएम से धक्का दे दिया। गिरकर वह घायल हो गया। बहन के अपहरण की जानकारी देने भाई  पुलिस चौकी पर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने अनसुनी कर दी। इसके बाद पीड़ित परिवार रात को ही थाना उत्तर पहुंचा और इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन

परिवार वालों से किशोरी को बात नहीं करने दी गई

बताया जाता है कि बदमाशों ने बेहोश की हालत में किशोरी को जलेसर के इसौली मार्ग स्थित गिलोला मंदिर के पास पटरी पर फेंक दिया। सुबह किशोरी को होश आया तो वह गिलोला मंदिर पर पहुंची और मौजूद साधु को अपनी आपबीती सुनाई।

इसके बाद सब्जी मंडी आढ़त संघ के अध्यक्ष अनेक सिंह ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसे फीरोजाबाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी को पुलिस डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी को मेडिकल कराने के बाद तुरंत महिला थाने ले गई। परिवार वालों से भी किशोरी को बात नहीं करने दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें