फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर यूपी में कब थमेगी हैवानियत?

Sun, 20 Jul 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बर्बर अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि उनके राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति देश के कई अन्य हिस्सों की तुलना में बेहतर है।
विज्ञापन


राज्य के कई जगहों से आज फिर बलात्कार और हत्या की खबरें आई हैं। पहली घटना कानपुर से है। यहां अशोक नगर में जीटी रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक के पास शनिवार सुबह को एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिला है।

महिला का सिर और चेहरा कुचला हुआ है। पेट फटा है और जननांग क्षतिग्रस्त है। परिस्थितियां रेप के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की तरफ इशारा कर रही हैं। हांलाकि नजीराबाद पुलिस प्रारंभिक जांच में मामला एक्सीडेंट का मान रही है।
विज्ञापन

रेप कर हत्या करने की आशंका, चेहरा कुचला

देर शाम एसएसपी के. सुनील इमैनुएल ने घटनास्थल का मुआयना किया। पोस्टमार्टम जाकर महिला के शव को देखा। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।

बिधनू के कठेरुआ के हड़हा गांव निवासी इंद्रपाल सिंह शहर में रिक्शा चलाते हैं। इंद्रपाल ने शनिवार सुबह 4.55 बजे अशोक नगर में पंजाब एंड सिंध बैंक के बगल में एक महिला का शव पड़ा देखा।

उन्होंने पुलिस की सूचना दी। नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि मरने वाली महिला की उम्र 45 वर्ष के करीब है। सिर और चेहरा कुचला है।

कंधे और कलाई में चोट, पेट फटा

बाएं हाथ, कंधे और कलाई में चोट है। पेट फटा है। शरीर पर केवल हरे रंग की कढाईदार हाफ कुर्ती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। लोगों कहना है कि हत्या को हादसे का रूप देने के इरादे से शव जीटी रोड पर फेंका गया है ताकि लोग समझें कि किसी वाहन से कुचल कर मौत हुई।

कुछ लोगों ने दबी जुबान में कहा कि कार सवार लोग महिला का शव फेंक कर भाग निकले हैं। वहीं पुलिस ने कहा कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह कई दिनों से अशोक नगर क्षेत्र में टहल रही थी।

महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। नजीराबाद पुलिस ने इंद्रपाल सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नियमानुसार अनजान शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराया जाता है। इस वजह से शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

अलीगढ़ में छात्र ने किया बच्ची से बलात्कार

दूसरी घटना अलीगढ़ से है, वहां बीकॉम के एक छात्र ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ खेत में बलात्कार किया है। पुलिस ने बच्ची के बाबा की तहरीर पर दुराचार का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पिसावा कस्बा निवासी एक बुजुर्ग ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की दोपहर उनके पुत्र की सात वर्षीय और पांच वर्षीय दो बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान कस्बे का ही रहने वाला बीकॉम का छात्र अजय कुमार पुत्र मुरारी लाल वहां आया और दोनों बच्चियों को फुसला कर खेत में ले गया।

वहां जाकर छोटी बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची की चीखपुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर युवक भाग गया। लोग बच्चियों को लेकर घर आ गए। बच्चियों ने घर पहुंच कर आपबीती बताई।

इलाहाबाद में स्कूल से अगवा कर गैंगरेप

लखनऊ के स्कूल में 25 साल की युवती के साथ दरिंदगी कर उसे बेरहमी से कत्ल किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि इलाहाबाद में तेरह साल की लड़की को स्कूल से अगवा कर गैंगरेप किए जाने के मामले ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

दरिंदों ने छात्रा का स्कूल से अपहरण किया और फिर तीन दिन तक उसके साथ रेप किया। पीड़ित लड़की के परिवारवालों का आरोप है कि दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद जब वे लोग केस दर्ज कराने थाने तो गए तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया।

यही नहीं पुलिसकर्मियों ने पीड़‍ित के परिवारजनों के साथ गाली-गलौच भी की। परिजनों के नहीं मानने पर पुलिस ने दो दिन बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बनाया समझौते का दबाव

बेटी के साथ हुई दरिंदगी के बाद परिवार जनों को इलाहाबाद के बारा पुलिस स्टेशन में खाकी वर्दीवालों वालों के सामने इंसाफ के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा, तब जाकर उनकी शि‍कायत दर्ज हुई।

परिवार का आरोप है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी तेरह साल की बेटी को 15 जुलाई को उस वक्त अगवा कर लिया गया था, जब वह छुट्टी होने के बाद स्कूल गेट से बाहर निकल रही थी।

आरोप है कि इलाके के ही तीन दबंग अगवा करने के बाद उसे चित्रकूट जिले के बॉर्डर के पास एक मकान में ले गए और वहां बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसके साथ गैंग रेप किया। जब तीन दिन तक गैंगरेप की शि‍कार छात्रा की हालत बिगड़ने लगी तो दबंगों ने उसे आजाद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें