फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में फिर गैंगरेप, पुलिस पर भी गंभीर आरोप

Tue, 08 Jul 2014 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं में फिर दलित लड़कियों के साथ गैंगरेप होने की खबर है। जरीफनगर थाना क्षेत्र में तीन दलित किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया।
विज्ञापन


किशोरियों ने खुलासा किया कि उनके साथ छेड़छाड़ ही नहीं, बल्कि सामूहिक बलात्कार भी हुआ। छह युवकों ने उनके साथ हैवानियत की है।

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि एक सत्ताधारी नेता के इशारे पर पुलिस आरोपियों को बचा रही है। इस बारे में जब लड़कियों के उनके भाई को पता लगा तो आरोपियों ने उसको भी पीटा।

पीड़िता की तहरीर फाड़ कर फेंक दिया एसओ ने

जब वह पिता के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गईं तो एसओ ने उनकी तहरीर को फाड़ कर फेंक दिया। एसओ ने अपने पास से एक सादा कागज दिया और पर बोल-बोल कर दूसरी तहरीर लिखवाई।

लड़कियों के पिता ने आरोप लगाया कि जरीफनगर पुलिस दबाव में काम कर रही है। बता दें कि जरीफनगर के एक गांव की दलित परिवार की तीन लड़कियां शनिवार को घास लेने खेत पर गई थीं।

वहां उनके साथ पड़ोसी गांव के अजयपाल, वीरपाल और उपनेश ने उनके साथ बलात्कार किया। बाद में इन तीनों ने सूरजपाल, सोरन, कर्रू और कश्मीर सिंह के साथ मिलकर उनके भाई को मारा।

एक सत्ताधारी नेता के इशारे पर पुलिस कर ही काम

इस मामले में थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की।

मामले में पुलिस ने अजयपाल, वीरपाल और उपनेश पर पास्को एक्ट भी लगाया है। सोमवार को मामले में नया मोड़ आ गया।

तीनों लड़कियां अपने परिवार वालों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। लड़कियों के पिता का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में बलात्कार का केस दर्ज नहीं किया।

लड़कियों के परिवार वालों ने उनके बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच कराने की मांग एसएसपी से की है।

रेप, गैंगरेप की फिर आधा दर्जन घटनाएं

बलात्कारियों ने अपनी करतूतों से एक बार फिर प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। आज भी रेप, गैंगरेप की आधा दर्जन घटनाएं हुई। बलात्कारियों ने ज्यादातर किशोरियों को ही अपना शिकार बनाया है।

गोरखपुर के सहजनवा में बेलवाडाडी गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामले में उसकी सहेली समेत पांच को हिरासत में लिया है।

सहजनवां में वहशी युवकों ने किशोरी से गैंगरेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। किशोरी की खून से सनी लाश कमरे में मिली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।

सामूहिक बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या

तफ्तीश में अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने सहेली और गांव के चार युवकों को हिरासत में लिया है। देर शाम मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार, हत्या और पास्को की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी छह बहनों में सबसे छोटी थी। चार बहनों की शादी हो चुकी है। रविवार को किशोरी की मां रिश्तेदार के यहां खोराबार गई थीं। किशोरी घर पर अकेली थी। वह रात में बगल में चाचा के घर टीवी देखने गई थी।

रात 11 बजे बारिश शुरू होने पर वह मवेशियों को बांधने के लिए निकली। उसके न लौटने पर चाचा के परिवार के लोगों ने सोचा कि वह अपने घर जाकर सो गई होगी। सुबह गांव में ही रहने वाली किशोरी की सहेली उसके चाचा की दुकान पर सामान लेने पहुंची।

शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गैंगरेप

उसने पहले तो किशोरी के बारे में पूछताछ की फिर उसे ढूंढने उसके घर चली गई। कमरे में किशोरी की लाश देखकर उसने शोर मचाया। जमीन पर पड़ी किशोरी के हाथ में टॉर्च थी, जबकि रस्सी बगल में पड़ी थी। गले पर कसने का निशान थे।

घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने कुछ ही देर में गांव के ही चार घरों से चार युवकों और किशोरी की सहेली को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि प्राथमिक जांच में किशोरी की हत्या से पहले रेप करने की आशंका है।

वहीं, इलाहाबाद के सोरांव इलाके में रविवार रात घर से शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। रात करीब नौ बजे खेत में गांव के ही दो शोहदों ने उसे दबोच लिया और फिर मनमानी कर डाली।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हुए दोनों

घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। किशोरी रोते हुए घर पहुंची। परिजनों को उसने आपबीती सुनाई तो हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

सोरांव इलाके के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी घर से शौच के लिए गांव के बाहर खेत की तरफ गई थी। बताते हैं कि इस दौरान गांव के ही दो शोहदे उसके पीछे पड़ गए। किशोरी खेत में पहुंची तो उसे दबोच लिया और फिर मनमानी कर डाली।

शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। किशोरी किसी तरह रोते हुए घर पहुंची। उसे बिलखते देख घरवाले हैरत में पड़ गए। पूछताछ करने पर जब उसने आपबीती सुनाई तो खलबली मच गई। सोमवार सुबह पीड़िता मां के साथ सोरांव थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें