यूपी में गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
बच्ची के घरवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। हालांकि अब तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।
पढ़ें-गेस्ट हाउस मालकिन चलाती थी सेक्स रैकेट?
बच्ची के घरवालों के मुताबिक गांव का एक युवक सऊदी अरब में रहता है। इस समय वह घर आया है। 24 जनवरी को वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची वहां से रोती हुई आई और उसने घरवालों को जानकारी दी।
उन्होंने सोमवार को बिरनो थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बिरनो थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि बच्ची का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।