फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद मांगने पहुंची छात्रा से MIM नेता ने किया रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (MIM) के एक स्थानीय नेता पर दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आंध्र प्रदेश के अनंतापुर जिले के कादरी टाउन की रहने वाली इस लड़की से पिछले तीन महीने से लगातार रेप किया जा रहा था।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की के परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने निर्भया एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नेता इल्यासी अनंतापुर जिले से एमआईएम का जिलाध्यक्ष है।

घटना सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। कई एनजीओ भी नेता के विरोध में उतर आए हैं।

मांगी थी मदद, किया रेप

सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से परेशान किए जाने के बाद एमआईएम नेता से मदद मांगी थी। लेकिन लड़की की मदद करने के बजाय इल्यासी ने उसके साथ कई बार रेप किया। इसके अलावा उसने लड़की और उसके परिजनों को पुलिस में न जाने की भी धमकी दी थी।

हालांकि बार-बार हो रही हैवानियत से परेशान होकर लड़की के परिजनों ने हिम्मत बटोरी और मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। मामले की भनक लगते ही कई सामाजिक संगठन भी आगे आ गए।

बलाला हक्कुल्ला संघम की अध्यक्ष अनुराधा राव ने आरोपी नेता के ‌खिलाफ कड़ी धाराएं लगाने की मांग की है। इसके सा‌थ ही यह मांग भी उठी है कि एमआईएम आरोपी नेता को पार्टी से बाहर करे।

आरोपी नेता ने विधायकी का चुनाव भी लड़ा है और इलाके में काफी चर्चित है।

भाइयों को बेहोश कर बहन से दुष्कर्म

सहारनपुर में एक घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने लड़की के दो छोटे भाइयों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बेहोश करने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में सिर्फ तीनों बच्चे थे और उनके माता-पिता बाहर गए हुए थे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार को कोतवाली में इस बारे में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार सोमवार की रात करीब आठ बजे वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर पर बच्चों का पिता भी नहीं था। घर में उसकी 12 साल की बेटी और दो छोटे बेटे मौजूद थे।

कुछ देर बाद पड़ोसी महिला ने फोन करके उसे बताया कि उसके तीनों बच्चे घर में बेहोशी की हालत में पडे़ हैं। यह सुनकर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वह तुरंत घर पहुंची तो देखा कि तीनों बच्चे बदहवास हालत में थे। उसने चिकित्सक को बुला उनका उपचार कराया।

कुछ होश आने पर बच्ची ने बताया कि रात करीब नौ बजे पड़ोसी युवक धीरज (25) घर में घुस आया। उसने फु सला कर छोटे भाइयों को कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दी। उसे पीने के बाद दोनों बेहोश हो गये।

आरोपी युवक ने उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। एसओ देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन

शादीशुदा महिला से छात्र ने किया दुष्कर्म

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की विवाहिता से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप शामली निवासी बीटेक के एक छात्र पर है। उसके खिलाफ महिला थाने में मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एसओ महिला थाना अलका सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी जर्रार राणा शहर में रहकर पढ़ाई करने के दौरान विवाहिता के संपर्क में आया था। आरोप है कि कंकरखेड़ा की महिला से आरोपी ने शादी करने की बात कही थी।

विवाहिता का आरोप है कि आरोपी ने झांसे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं कारखाना लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। उसने देने में असमर्थता जताने पर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके शामली स्थित आवास पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें