फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में खेल: महिला कैदियों का बनाया MMS

Tue, 22 Oct 2013 07:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जेल में निगरानी रखने वाले कैमरे से महिला कैदियों के अश्लली वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


करीब 24 महिला कैदियों ने पुलिस पर कैमरे के सामने कपडे़ उतारने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।

यह मामला अमेरिका में वाशिंगटन की एक जेल का है।

हफिंगटन पोस्ट के अनुसार, करीब 36 कैदियों के साथ ऐसा किया गया है। 11 महिला और एक पुरुष कैदी ने पुलिस विभाग से शिकायत की है कि अगस्त में उनकी अश्लील विडियो बनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि जब वे शौचालय जाते थे या फिर कपड़े बदलते थे तो एक निगरानी कैमरे से वीडियो बनाया जाता था।

पुलिस विभाग के खिलाफ कैदियों का केस लड़ रहे वकील जेम्स इगन ने बताया कि इस शिकायत के बाद लगभग दो दर्जन और मामले सामने आए हैं।

इगन ने जब तक कुछ कैदियों को उनके वीडियो टेप नहीं दिखाए थे तब तक उन्हें मालूम ही नहीं था कि जेल में उनका वीडियो भी बनाया गया।

कुछ कैदियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कपड़े उतरवाने के बाद उनके शरीर पर जेल अधिकारियों ने निशान भी बनाए थे।

जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदियों के साथ कुछ भी गलत नहीं किया गया है। सुरक्षा कारणों से कैमरे से निगरानी की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें