फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में खेला जाता था सेक्स गेम

Mon, 07 Jul 2014 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ऐसा स्कूल, जहां के छात्र-छात्रा आपस में नियमित रूप से सेक्स करते थे।
विज्ञापन


जी हां, यह यूके का प्रतिष्ठित स्टोव स्कूल है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

'डेली मेल' के अनुसार, यहां की एक पूर्व छात्रा ने खुलासा किया है कि यहां छात्र-छात्राएं आपस में खुलेआम शारीरिक संबंध बनाया करते थे।

लिव स्टीवन्स नामक यह छात्रा 2006-08 की पास आउट है। लिव के इस दावे के बाद बकिंघम का यह प्रतिष्ठित स्कूल विवादों में घिर गया है।

स्कूल के शिक्षकों को भी रहती थी पूरी जानकारी

साथ ही स्टोव स्कूल प्रशासन के लिए यह खुलासा मुश्किल और अभिभावकों के लिए चिंताएं पैदा करने वाला है।

लिव स्टीवन्स का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आपस में खुलेआम सेक्स किया करते थे और इससे जुड़ी अजीबोगरीब शर्तें लगाया करते थे।

इस बारे में स्कूल के शिक्षकों को भी पूरी जानकारी रहती थी लेकिन वे चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते थे।

खबर के मुताबिक, स्टूडेंट कई बार स्कूल के मैदान में भी हरकतें करने से बाज नहीं आते थे।

सेक्स से जुड़ी अजीबोगरीब शर्तें लगाया करते थे

लिव स्टीवन्स ने बताया कि उनके समय में स्कूल में 'टेम्पल चैलेंज' नाम का एक सेक्स गेम खेला जाता था।

इस खेल में 750 एकड़ में फैली स्कूल की 40 इमारतों में सेक्स करने को लेकर प्रतियोगिता होती थी।

स्कूल की ही एक लड़की के कमरे में एक टैलीचार्ट होता था जिसमें इस अजीबो-गरीब प्रतियोगिता की सारी जानकारी अपडेट की जाती थी।
विज्ञापन

क्लास रुम में भी कर लिया करते थे सेक्स

लिव ने ये भी बताया कि स्कूल में ये 'सेक्स गेम' में कोई 'वन नाइट स्टैंड' नहीं थे, बल्कि ज्यादातर जोड़े एक-दूसरे से प्यार करते थे।

लिव का दावा है कि छात्र-छात्राएं क्लास रुम, क्रिकेट पवेलियन या बोर्डिंस हाउस कहीं भी सेक्स कर लिया करते थे।

लिव के मुताबिक, इन सभी छात्र-छात्राओं की उम्र 16 साल से ज्यादा ही थी।

यानी ब्रिटेन के नियमों के मुताबिक, उनका सहमति से संबंध बनाना कानूनी रूप से वैध था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें