फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में पंजाबी महिला के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाए

Tue, 17 Sep 2013 03:35 PM IST
सुरिंदर पाल/जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में बसीं पंजाब की एक बुजुर्ग महिला हरजीत कौर चग्गर (69) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्यारों ने अपराध छुपाने के लिए महिला के शव के टुकड़े कर चाटम कैंट (ब्रिटेन) में लूटन रोड स्थित स्थित सन्नी ग्लोब फूड स्टोर नामक दुकान के बेसमेंट में रखे फ्रीजर में छुपा दिए थे।

हरजीत 15 दिन पहले दवा लेने घर से निकली थीं और तभी से लापता थीं। ब्रिटेन पुलिस जहां उनकी खोज में लगी थी वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उन्हें ढूंढने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट रॉब विनसन को सौंपी थी।

उन्होंने महिला का शव बरामद करके सन्नी ग्लोब फूड स्टोर को सील कर दिया और हत्या के आरोप में मेडस्टोन के दो व्यक्तियों, चाटम के एक और गिलीहंगम के एक युवक को पुलिस के हाथों गिरफ्तार करा दिया।

मृतका हरजीत कौर लंबे समय से अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह रही थीं। उनके दो बेटे भी ब्रिटेन में ही बसे हैं, लेकिन उनसे अलग रहते थे।

चाटम कैंट पुलिस के मुताबिक, हरजीत कौर को आखिरी बार दो सितंबर को देखा गया था। वह डाक्टर से दवा लेने गई थीं और उन्हें बाजार से चावल भी खरीदने थे।

लेकिन इसके बाद हरजीत का कुछ पता नहीं चला। एजेंसियां उनकी खोज में जुटी थीं और इलाके में उनके पोस्टर भी लगाए थे।

पुलिस ने तलाश में कई मॉल्स व दुकानों के बाहर सीसीटीवी कै मरों को खंगाला तो कैमरों में वह अपने घर से कुछ दूरी पर मार्केट में जाती दिखाई दीं।

कैमरों से यह भी पता चला कि उन्होंने एक शॉप से चावल के बारे में पूछा था। उनके बेटे कुलदीश चग्गर ने बताया कि मां हरजीत कौर को हलका गठिया था और वह सप्ताह में एक बार दवा खरीदने के लिए जाती थीं।
विज्ञापन


हरजीत कौर की बेटी रीहल चग्गर ने बताया कि उनकी मां 21 सितंबर को भारत आने वाली थी और वे इसकी तैयारी कर रही थीं। दो सितंबर से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें