पुणे के एक 28 साल के ऑटोमोबाइल इंजीनियर को अपने पिता की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह लड़का अपने पिता से बचपन से नाराज था और उनसे ईर्ष्या रखता था।
पुणे शहर पुलिस क्षेत्राधिकार के तहत आने वाली सांग्वी पुलिस ने प्रदीप कुमार मुरगन (28) को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक वह पुणे के पिंपले सौदागर के वृदावन पार्क के पास रहता था।
प्रदीप कुमार को अपने पिता सीएम मुरगन के हत्या के जुर्म में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वारदात पड़ोसी अनैया स्वामी (52) के हरकत में आने के बाद प्रकाश में आया। उन्होंने ही इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना प्रदीप कुमरा के घर पर गुरुवार रात 10:30 बजे के आस पास हुई। शिकायतकर्ता ने देखा कि आरोपी सोसायटी के स्वीमिंग पूल के पास बैठकर फूट-फूट कर रो रहा था। मृतक एक ऑटोमोबाइल कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता था और जल्द ही रिटायर होने वाला था।