हैदराबाद पुलिस ने एक सिरफिरे पति को गिरफ्तार किया है। इस पति पर आरोप है कि इसने पहले अपनी ही पत्नी का फेक एफबी अकाउंट बनाया और फिर उसपर उसके आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिए।
अनमराजू वेंकट राघवेंद्र राव नाम का व्यक्ति पेशे से एक साफ्टवेयर प्रोफेशनल है। उसने पहले तो अपनी पत्नी का एक फेक एफबी अकाउंट बनाया और फिर उसपर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा कर दिए।
पुलिस ने बताया कि इस सिरफिरे पति ने ऑनलाइन किए वीडियो में कैप्शन भी लिखा। उसने लिखा, "ये वीडियो देखें और मुझे बधाई दें कि कैसे मैने अपने पति और परिवार को धोखा दिया।" पुलिस के मुताबिक इस महिला की शादी नवंबर 2011 में हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है।