फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति से किया इनकार तो काट दिए सिर के बाल

Fri, 13 Dec 2013 08:35 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार से इनकार करने पर कुछ लोगों ने एक विधवा महिला को मारा-पीटा और उसके सिर के बाल काट दिए।
विज्ञापन


पीड़िता की गुहार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए महिला थाना और कोतवाली पुलिस उसे इधर-उधर टरकाती रही। बाद में पूछने पर कोतवाली प्रभारी ने तो कहा कि उन्हें ऐसी घटना का पता ही नहीं हैं।

पीड़िता ने जिला अस्पताल में अपना चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एसपी ने कहा कि महिला से लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 28 वर्षीय विधवा महिला दो साल की पुत्री के साथ किराये पर रहती है। मूल रूप से एक गांव निवासी यह महिला अपने पति की मौत के बाद पुत्री के पालन पोषण के लिए शहर चली आई थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि मंगलवार की शाम को घर के बाहर नल पर पानी भरने गई थी। वहां उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और मारने-पीटने लगे। उस पर देह व्यापार के के लिए दबाव डाला गया। उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उसके सिर के बाल काट दिए।
 
वह शिकायत लेकर शहर कोतवाली गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह महिला थाने गई। वहां पर भी सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को उसने शपथपत्र देकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह ने बताया मारपीट की घटनाएं लोकल पुलिस देखती है। उसे वहीं भेज दिया गया। शहर कोतवाली प्रभारी वीके मिश्र ने बताया कि  उन्हें तो घटना की जानकारी ही नहीं है। महिला की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

एसपी गोविंद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। महिला से लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें