गुजरात के जाने-माने रेडियो जॉकी कुनाल के खिलाफ बीवी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जॉकी कुनाल के साथ उनके माता-पिता पर भी मृतक के मायके वालों ने आरोप लगाए हैं।
इससे पहले अहमदाबाद पुलिस ने खुदकुशी और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।
मृतक के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी भूमि देसाई और कुनाल की शादी हाल ही में दो महीने पहले नवंबर के महीने में हुई थी। जनवरी में ही दोनों हनीमून के लिए बैंकॉक गए थे। हनीमून के दौरान कुनाल ने देसाई से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट को भी अंजाम दिया था। जिसके चलते उनकी बच्ची भारी तनाव से गुजर रही थी।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।