फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की ये करतूत शर्मसार कर देगी आपको

Fri, 04 Jul 2014 11:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को तो ये दोनों अध्यापक हैं और इनकी जिम्मेवारी बच्चों के अच्छे संस्कार और अच्छी तालीम देने की है लेकिन इसकी करतूत जानकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे।
विज्ञापन


गूंगे-बहरे और मानसिक रूप से परेशान बच्चों से संबंधित एक स्कूल के दो अध्यापकों पर बच्चों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील तस्वीरें दिखाने का मामला प्रकाश में आया है।

मिड-डे के अनुसार, दो अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मुंबई के दादर इलाके का है।
Trending Videos

चॉकलेट के बहाने छात्र-छात्राओं से करते थे किस

इस स्‍कूल के प्रधानाचार्य और एक अन्य अध्‍यापक पर यह आरोप है कि वह छात्र-छात्राओं से किस की मांग करते थे साथ ही उन्‍हें आपत्तिजनक तस्‍वीरें दिखाते थे।

इन दोनों अध्‍यापकों की पहचान एन रेड्डी और दत्‍ता कुमार पाटिल के रूप में की गई है।

इन दोनों को दादर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही बच्‍चों की सुरक्षा के लिए बने यौन अपराध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोंनों अध्‍यापकों को किया गिरफ्तार

दरअसल, पुलिस को इन अध्‍यापकों की करतूतों के बारे में मंगलवार को स्‍कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिवावकों ने बताई।

अभिभावकों ने बताया कि उनकी बच्‍ची जब स्‍कूल से घर लौटी तो उसने बताया कि रेड्डी सर ने उसे अपनी केबिन में बुलाया था और चॉकलेट के बदले किस की मांग करने लगे।

इसी दौरान पाटिल उसे गंदी-गंदी तस्‍वीरें भी दिखा रहा था। घटना सुनने के बाद बच्‍चे के माता-पिता ने स्‍कूल में पढ़ने वाले अन्‍य बच्‍चों के अभिभावकों से संपर्क साधा और इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें