उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा में बुधवार देर शाम बाइक में पेट्रोल भराने के बाद रुपये मांगने पर बदमाशों ने पंप मालिक राघवेंद्र सिंह (45) और उनके मित्र निर्भय सिंह (32) को गोली मार दी।
तमंचे की बट से सेल्समैन सोनू श्रीवास्तव (35) पर भी प्रहार किया। तीनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से पंप मालिक समेत दो को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन की।
अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ बब्बन सिंह का आसपुर देवसरा के सारडीह में पेट्रोल पंप है। बुधवार को वह अपने पेट्रोल पंप पर गए थे। उसके साथ दोस्त निर्भय उर्फ डब्बू सिंह भी थे।