फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ते विमान में पोर्न स्टार ने किया बवाल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉर्न स्टार टॉरी लैने को उड़ते विमान में एयरलाइन स्टाफ और एयरपोर्ट पर पुलिस से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान उसने लॉस वेगास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एडल्ट फिल्म स्टार का असली नाम लीजा पिएस्की है। 32 वर्षीय स्टार ने जॉर्जिया के अटलांटा से उड़ान भरने वाली डेल्टा फ्लाइट में जमकर हंगामा किया।

उड़ते विमान में उसने एयरलाइन स्टाफ के साथ ही दूसरे यात्रियों के साथ भी बदसलूकी की। उसे क्रू के तीन सदस्यों ने किसी तरह काबू किया था।
Trending Videos

क्लबों में करती थी डांस, फिर बनी पोर्न स्टार

डेली मेल के अनुसार, नॉर्थ कैरोलीना के इरविन की रहने वाली लैने को दो बार एडल्ड वीडियो न्यूज अवार्ड मिल चुका है। बताया जा रहा है कि वह चेन हूटर्स नाम के एक रेस्टोरेंट और एडल्ट बुक स्टोर में भी काम कर चुकी है। पोर्न फिल्मों में आने से पहले वह फ्लोरिडा के कई क्लबों में डांस करती थी।

फ्लाइड के लैंड होने से पहले उसे करीब 45 मिनट तक क्रू स्टाफ ने दबोचे रखा। लैने को क्रू स्टाफ ने घसीटते हुए प्लेन से बाहर किया। बाहर आते ही उसे पुलिस के हवाले किया गया लेकिन वह पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गई।

काफी हंगामे के बाद उसे सार्वजनिक जगह पर शराब पीने और पुलिस से बदसलूकी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जमानत पर छूटी, टि्वटर पर दी प्रतिक्रिया

लॉस एंजेल्स फायर डिपार्टमेंट को सूचना देने के बाद लैने को एक स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में पुलिस उसे जेल ले गई। उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आरोपी पोर्न स्टार को 13 लाख रुपए ($21,000) जमानत राशि पर रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही उसने टि्वटर पर अपना पक्ष रखा और पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी भड़ास निकाली।

फिलहाल पुलिस और एफबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी पोर्न स्टार को अब 12 मार्च को कोर्ट में पेश होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें