कथिततौर पर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो दिन पहले पत्नी समेत गिरफ्तार हुए 'किस ऑफ लव' के संयोजक राहुल पशुपलन की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।
गुरुवार को केरल पुलिस ने आरोपी राहुल के कोची स्थित घर में छापा मारकर सेक्स रैकेट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कम्प्यूटर, टैबलेट और कई मोबाइल फोन बरामद किए।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि आरोपी पति-पत्नी इन्हीं तकनीकी यंत्रों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन वेश्यावृत्ति के धंधे को अंजाम दे रहे थे।