फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'SHO ने कहा कपड़े उतारो, दिखाओ कैसे हुआ रेप'

Sat, 05 Oct 2013 03:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में वसंत कुंज गैंगरेप के बाद पुलिस के व्यवहार को बदलने के वादों के बावजूद भी हालात वही बदत्तर बने हुए हैं।
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता का आरोप है कि जब वह गैंगरेप की शिकायत दर्ज करने गई तो थाना प्रभारी ने एफआईआर लिखने के बजाए उसके कपड़े उतरवाकर छेड़छाड़ की।
इस मामले में उत्तम नगर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।
परिजनों ने पुलिस आयुक्त से थाना प्रभारी की शिकायत की। इसके बाद जिला पुलिस उपायुक्त ने थाना प्रभारी को निलंबित करके उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

13 वर्षीय पीड़िता के परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात करके थाना प्रभारी भगवान सिंह की शिकायत की।
पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 16 सितंबर को बेटी से दुष्कर्म हुआ था जिसकी शिकायत लेकर वे थाने पहुंचे।
शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी ने बेटी को कमरे में बुलाया और कपड़े उतरवा दिए। साथ ही, गलत हरकत करके बच्ची को धमकाकर भगा दिया। कमरे से बाहर आकर बच्ची ने परिजनों को सारी बातें बताईं।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जिला पुलिस उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस पर पुलिस उपायुक्त रणवीर सिंह ने भगवान सिंह को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें