फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद की विधवा से दरोगा ने की अभद्रता

Fri, 10 Jul 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंकरखेड़ा (मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के सरधना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लग्जरी गाड़ी में डीजल भरवाने आए दरोगा ने कारगिल शहीद की विधवा से अभद्रता और मारपीट कर दी। यह महिला पेट्रोल पंप की संचालिका है।
विज्ञापन


लेनदेन के विवाद में दरोगा ने पहले सेल्समैन को भी पीट दिया था। घटना के विरोध में मेरठ पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने थाने पर हंगामा करते हुए आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी बबीता के पति सतपाल सिंह कारगिल की लड़ाई में शहीद हो गए थे। पति के नाम से सरधना रोड पर शहीद पेट्रोल पंप है, जिसका संचालन बबीता करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा के सा‌थ खड़ा हुआ एसोसिएशन

बबीता के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे फोर्ड फिगो गाड़ी में सवार एक व्यक्ति डीजल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। इस दौरान उसकी सेल्समैन से लेनदेन को लेकर नोकझोंक हो गई।

शोर सुनकर जब वह वहां पहुंचीं तो अपने आपको दरोगा बताते हुए उस व्यक्ति ने बबीता से अभद्रता शुरू कर दी। बबीता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करते हुए जेल भिजवाने की धमकी देते हुए आरोपी दरोगा वहां से फरार हो गया।

बबीता की सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस वहां पहुंची। बबीता ने पुलिस को दरोगा की गाड़ी का नंबर नोट करा दिया। उधर, मामले की जानकारी पाकर मेरठ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन भी अन्य पदाधिकारियों के साथ पीड़ित महिला को लेकर थाने पहुंचे और अभद्रता व मारपीट के विरोध में हंगामा करते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें