एक अभिनेत्री पर आरोप लगा है कि वह अमीर आदमियों को फंसा कर उनसे भारी-भरकम रकम ऐंठने की साजिश करती है।
इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसके ठिकानों पर छापे मार रही है।
उस अभिनेत्री का नाम नयाना कृष्णा है जो कन्नड़ की कई फिल्मों में काम कर चुकीं है और इस समय कई टीवी कार्यक्रमों में देखी जा सकती है।
इतना ही नहीं पुलिस सूत्रों ने बताया है कि नयाना कृष्णा की इस साजिश में पुलिसवाले भी शामिल हैं।
नयाना कृष्णा की इस साजिश में पुलिसवाले भी शामिल
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला सामने तब आया जब एक डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक कई कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकीं नयाना कृष्णा की इस साजिश में 2 न्यूज चैनल के अलावा कुछ पुलिसवाले भी शामिल हैं।
एक लोकल न्यूज चैनल में वीडियो एडिटर के हेमंत कुमार और एक कन्नड़ न्यूज चैनल में ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, पुलिस कॉन्स्टेबल मलेश और रघु के साथ मिलकर नयाना ने इस साजिश को अंजाम दिया।
सेक्स के लिए उत्तेजित किया और बनाया MMS
जानकारी के अनुसार, मलेश, हेमंत और सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नयाना और रघु फिलहाल पुलिस की हत्थें नहीं चढ़े हैं।
नयाना फिलहाल कहां है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
घटना 16 जून की है जब इन लोगों ने 68 वर्षीय फिजीशीयन के क्लीनिक में एक टीवी एक्ट्रेस को भेजा।
फिजीशियन ने बताया कि इस टीवी एक्ट्रेस ने उन्हें सेक्स के लिए उत्तेजित किया और पूरी हरकत को रिकॉर्ड कर लिया।
MMS के बदले एक करोड़ रुपये की मांग
डॉक्टर ने बताया कि दो दिन बाद उनके पास फोन आया और आरोपी उनसे एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।
आरोपियों ने धमकी दी कि अगर डॉक्टर ने पैसे नहीं दिए तो वीडियो न्यूज चैनल पर प्रसारित कर दिया जाएगा।
मलेश ने बीच में पड़कर रकम को कम कराते हुए 25 लाख कर दिया। आरोपियों को 1 लाख रुपये देने के बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
'मैं फिलहाल तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त'
डॉक्टर की मदद से पुलिस ने हेमंत और सुनील को गिरफ्तार किया।
वहीं, अभिनेत्री नयाना ने मीडिया से कहा कि 'मैं फिलहाल तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हूं और बेंगलुरु लौट कर सफाई दूंगी।
हालांकि जब पुलिस ने उनसे फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला।
एक टीचर बाथरूम में कैमरा लगाकर बनाता था अश्लील वीडियो...