फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने बेटी को 20 हजार में बेचा

Thu, 28 Nov 2013 03:38 AM IST
अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले में समाज को कलंकित करने की एक और सनसनीखेज घटना उजागर हुई है।
विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने अपने माता-पिता और फूफा पर उसे थाना जहॉनाबाद के गांव उमड़सड़ निवासी एक युवक के हाथ 20 हजार रुपये में बेचे जाने का आरोप लगाया है।

उसने एसपी को तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश इंस्पेक्टर जहॉनाबाद को दिए हैं। फिलहाल युवती अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके घर चली गई है।
विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र की एक युवती एसपी दफ्तर पहुंची। उसने तहरीर देकर एसपी को बताया कि उसके माता-पिता ने फूफा के साथ मिलकर एक माह पूर्व उसे थाना जहॉनाबाद के गांव उमड़सड़ निवासी एक युवक के हाथ 20 हजार रुपये में बेच दिया है।

पढ़ें, रिश्तेदार ने रेप के बाद खींची अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेल
युवक उसे बेहोशी की हालत में घर से ले गया। जब वह होश में आई तो उसने उससे बात की। युवक ने उसे बताया कि उसके ही मां-बाप और फूफा ने उसे उसके हाथ बेच दिया है।

युवती ने बताया कि युवक उसे घर से बाहर नहीं निकलने देता था। वह बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। 23 नवंबर को उसके गांव का एक युवक उमड़सड़ आया था। अचानक उसकी नजर उस पर पड़ गई। उसने बच्चों को भेजकर उसे बुलाया और पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


पढ़ें, बॉयफ्रेंड के साथ कमरे पर गई नाबालिग, और फिर...
चुपके से उसके साथ भाग कर थाना जहॉनाबाद पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने इंस्पेक्टर जहॉनाबाद अतुल प्रधान को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, इंस्पेक्टर ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें