अगर किसी से पूंछा जाए कि दुनिया में उसका सबसे करीबी कौन है तो होठों से बर्बस ही मां-बाप का नाम निकल जाएगा। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर के इन मां-बाप को क्या कहा जाए तो अपनी ही औलाद और बहू का काल बन गए। इस हत्याकांड में बहन भी शामिल थी।
इदौर के देवास जिला न्यायालय ने माता-पिता समेत उनकी बेटी को मौत की सजा सुनाई है। तीनों को बेटे और बहू की हत्या के लिए दोषी माना गया है।
मामला मई 2014 का है। जब महेश पटीदार और उसकी पत्नी सुमन की जमीन के एक टुकड़े से उठे विवाद में हत्या कर दी गई।