फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वेबसाइट, जिसकी वजह से बच्चे कर रहे खुदकुशी!

Thu, 08 Aug 2013 09:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सोशल नेटवर्किंग साइट आस्क डॉट एफएम (ask.fm) के कारण बच्चों में बढ़ते खुदकुशी के मामलों को देखते हुए उसे बंद करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


इस वेबसाइट पर धमकी और गाली-गलौज देने की घटनाओं की वजह से अब तक इसके पांच यूजर खुदकुशी कर चुके हैं। बच्चों के माता-पिता ने इस वेबसाइट को तत्काल बंद करने की मांग की है।

डेली मेल के अनुसार, ब्रिटेन के लटरवर्थ की रहने वाली 14 वर्षीय हाना स्मिथ इस साइट की यूजर थीं। साइट पर धमकाए जाने के कारण उन्होंने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


'सोशल नेटवर्क पर धमकी, किशोरी ने की खुदकुशी'

हाना के पिता डेविड स्मिथ ने प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से अपील की है कि कोई दूसरा बच्चा खुदकुशी करे, इससे पहले सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की साइट लोगों को गहरा सदमा दे रही हैं। एक 15 वर्षीय किशोर जॉश अनस्वर्थ के माता-पिता ने भी डेविड स्मिथ की मांग का समर्थन किया है। आस्क डॉट एफएम पर गाली गलौज और धमकी के कारण जॉश ने भी अप्रैल में खुदकुशी कर ली थी।

उसके माता पिता ने कहा कि बच्चों का सातों दिन और चौबीस घंटे ऑनलाइन रहने के कारण उनको बुरी चीजों से बचाए रखना बेहद कठिन हो गया है।

खुदकुशी से पहले जॉश ने गाली-गलौज के बार में वेबसाइट पर शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके माता-पिता ने भी इस वेबसाइट को प्रतिबंधित करने की मुहिम छेडी़ थी।

मूलतः लातविया की इस वेबसाइट पर बढ़ते उत्पीड़न के कारण आयरलैंड के दो किशोर यूजर्स ने भी खुदकुशी कर ली थी।

लातविया की राजधानी रीगा में एक समाजसेवी का कहना है कि इस वेबसाइट के मालिक यूजर्स के वेबसाइट से भाग जाने के डर से ऐसे मामलों से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


यह वेबसाइट अपने यूजर्स को गुमनाम रहकर किसी के भी पेज पर कमेंट करने की सुविधा देता है। ऐसे में यूजर्स के गाली गलौज करने और दूसरे को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की आशंका बढ़ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें