फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में स्टंट बाइकर्स की अब खैर नहीं

Thu, 08 Aug 2013 09:22 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हर थाना और चौकी में अब एंटी स्टंट बाइकिंग स्कॉड बन गया है। यह स्कॉड अपने-अपने क्षेत्र में उपद्रवी स्टंट बाइकर्स पर नजर रखेगा। सीसी कैमरों से फुटेज तैयार की जाएगी। शहर के बाहरी इलाकों में पुलिस के जवान सादी वर्दी में गश्त करेंगे।
विज्ञापन


चौकी प्रभारियों के साथ बैठक
दिल्ली में एक स्टंट बाइकर के पुलिस की गोली का शिकार होने के बाद अमर उजाला ने 31 जून के अंक में दून में भी खुलेआम हो रही स्टंट बाइकिंग का मुद्दा उठाया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए एसएसपी केवल खुराना ने मंगलवार को सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की।

बैठक में एसएसपी ने थाना और चौकी में एंटी स्टंट बाइकिंग स्कॉड बनाने का निर्देश दिया। इस टीम में एक बाइकर होगा, जो जरूरत पढ़ने पर स्टंट बाइकर्स का पीछा करेगा। वहीं हर चौकी क्षेत्र में जो स्टंट बाइकर पहले पकड़े जा चुके हैं, वे अब पुलिस के लिए मुखबिरी करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, साइबर एक्सपर्ट टीम यू-ट्यूब पर भी नजर रखेगी। क्योंकि कई स्टंट बाइकर्स ने स्टंट करते वक्त अपना वीडियो फुटेज बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया एक हफ्ते में पूरा स्कॉड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


क्या करेगा स्कॉड
- पुराने बाइकर्स को बनाएगा मुखबिर
- सीसी कैमरों से रखी जाएगी नजर
- पुलिस के बाइकर भी करेंगे पीछा
- मॉडिफाइड बाइकों को ब्यौरा होगा थाने में दर्ज

खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें