फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह पर पंचों को ऐतराज, युवक को गांवनिकाला

Mon, 02 Sep 2013 01:31 PM IST
बालैनी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार के दो पंछियों के बीच एक बार फिर पंचायत के फैसले ने अड़ंगा डाल दिया। प्रेमी-जोड़े ने थाने में शादी कर ली तो पंचायत ने शादी तुड़वा दी। इतना ही नहीं, युवक को गांव से निकलने का फरमान भी सुना दिया। प्रेमिका को भी उसके घर भेज दिया।
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस को कुछ पता ही नहीं है। घटना मेरठ जिले के सैदपुर गांव की है।

लड़की मूल रूप से मेरठ के मवाना की रहने वाली है। उसकी दो बडी़ बहनों की शादी सैदपुर के एक ही घर में हुई है। लड़की उनके पास ही रहती है और वह दसवीं की छात्रा है।

गांव से हुए थे फरार
उसका गांव के 12वीं के एक छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 30 अगस्त को गांव से फरार हो गए थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार राजी नहीं थे। इस पर दोनों ने 31 अगस्त को बड़ौत के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी ने उन्हें शनिवार को बालैनी थाना को सौंप दिया। पुलिस के डर से दोनों के परिजनों ने उनके प्रेम विवाह को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

ग्राम प्रधान के पति विनोद का कहना है कि उनके पास जानकारी आई थी कि प्रेमी युगल ने थाना में ही एक दूसरे को माला डालकर शादी कर ली। इसके बाद रविवार को दोनों के परिवारों की पंचायत हुई। इसमें और लोग भी शामिल हुए। उन्हें पता चला है कि पंचों ने दोनों की शादी तुड़वा दी।
विज्ञापन


मामले की जांच
बालैनी थाना प्रभारी संजीव लोचन त्यागी का कहना है कि प्रेमी युगल के परिजन उनकी शादी से सहमत हो गए थे। उसके बाद ही उन्हें गांव में भेजा गया था।

पंचायत में शादी तोड़े जाने और युवक को गांव निकाला देने के फरमान पर एसओ का कहना था कि पुलिस को कोई ऐसी जानकारी नहीं है। वे मामले की जांच करा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें