फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरेज की सजा सुन कांप जाएंगे आप

Mon, 30 Jun 2014 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाली एक लड़की को मिली है खौफनाक सजा। उस लडकी के परिवार वालों ने सरेआम मुख्य चौक पर उसकी और उसके पति का सिर कलम कर दिया।
विज्ञापन


यह दिल दहला देने वाली घटना पड़ोसी देश पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है।
 
पुलिस के अनुसार झूठी शान के नाम पर हुई यह निर्मम हत्या लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर सतरा गांव की है। यहां के निवासी मुआफिया (23) ने बीते 18 जून को निकट के गांव हसनाबाद के युवक सज्जाद अहमद (27) से परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

दोनों को आर्शीवाद देने के लिए बुलाया था घर

पुलिस के मुताबिक, इससे नाराज मुआफिया के माता पिता ने पहले फुसलाकर दोनों को आर्शीवाद देने के लिए अपने घर बुलाया।

जब दोनों घर पहुंचे तो परिवारवालों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने दोनों के सिर कलम कर दिए। पुलिस ने लड़की के पिता दिलशाद समेत परिवार के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि परिवार ने वारदात को गांववालों के सामने अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि वह अपनी बेटी के छोटी बिरादरी के लड़के से शादी करने से शर्मिंदा थे।
विज्ञापन

हत्या के बाद से सभी संदिग्ध फरार

हत्या के बाद से सभी संदिग्ध फरार हैं। इनमें मुआफिया का पिता दिलशाद भी शामिल है। पुलिस उपाधीक्षक राणा जाहिद हुसैन ने कहा कि ‘‘हम संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। हम अपराध के समय मौके पर मौजूद गवाहों के बयान भी रिकॉर्ड किए हैं।’’
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने देश में पिछले साल ऑनर किलिंग की 869 घटनाएं दर्ज की हैं।

पिछले हफ्ते मुजफ्फरगढ़ जिले की एक आदिवासी पंचायत ने प्रेम विवाह करने वाले जोड़े को फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में परिवार वालों ने उन्हें मार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें