फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन नहीं चुकाने के लिए रच डाली ऐसी साजिश

Tue, 25 Feb 2014 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोचक लगने वाली ये घटना भोपाल से है। 38 साल के सौरवेंद्र ने तीन साल पहले एक बैंक और निजी फाइनेंसर की मदद से कर्ज लेकर एक ट्रक खरीदी थी।
विज्ञापन


लेकिन तीन साल बाद अपनी माली हालत ठीक न होने की वजह से सौरवेंद्र कर्जे को चुका नहीं पा रहा था। बढ़ते कर्जे को देखते हुए सौरवेंद्र को दोस्त इबारिक खान और उसके भाई इब्राहिम ने ट्रक की लूट का नाटक करने को कहा और प्लान तैयार कर लिया।

प्लान के मुताबिक सौरवेंद्र ने विदिशा- भोपाल रोड से ट्रक भर के सोयाबीन खरीदा और अपने ही रिश्तेदारों की मदद से उसे बीच रास्ते में ट्रक की लूट को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसने अपने रिश्तेदारों की मदद से अपने ऊपर नकली चोटों के निशान लगवाए और खुदके हाथ और पैर बंधवाकर सड़क किनारे फेंकवा दिया।

आस पास के लोगों ने सौरवेंद्र की मदद की और मामले को सुखी सेवानिया पुलिस थाने में बताया। एसपी अरविंद सक्सेना को मामले में कुछ गड़बड़ी की सेंध लगी और उन्होंने जांच शुरु की।

जल्द ही पुलिस ने असलियत की पड़ताल की और सच्चाई का पता लगा लिया। अभी लूट का साजिश रचने वाले सौरवेंद समेत उसके सभी रिश्तेदार हिरासत में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें