फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

बंगलुरू में सेक्स रैकेट और वेश्यावृत्ति के खिलाफ अभियान छेड़ चुकी पुलिस ने एक बार फिर बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऑनलाइन चलाए जा रहे इस रैकेट का भंड़ाफोड़ करके पुलिस ने तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक वेश्या को भी मुक्त कराया गया।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद (28), शिव कुमार (26) और तबराज (27) के रूप में हुई है। पुलिस मे जिस 22 वर्षीय महिला को मुक्त कराया है वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया था।

मुखबिर का सूचना के बाद पुलिस ने एक फ्लैट में छापा मारकर तीनों दलालों को अरेस्ट किया। ये बंगलुरू कॉलगर्ल के नाम से रैकेट चला रहे थे और ऑनलाइन ग्राहकों को फंसाते थे।

वेबसाइट पर देते थे 'गुड सर्विस' का लालच

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, आरोपियों ने वेश्यावृत्ति के लिए एक वेबसाइट बनाई थी और उस पर अपने नंबर भी दे रखे थे। ये लोग 'गुड सर्विस' का लालच देकर ग्राहकों को आकर्षित करते थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सोनी जंक्शन के पास छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार किया और बाद में विवेक नगर के एक फ्लैट से महिला को भी मुक्त करा लिया। उसे करीब छह माह से कैद करके रखा गया था।

बीते एक सप्ताह में वेश्यावृत्ति के खिलाफ पुलिस का यह चौथा छापा है। इस दौरान पुलिस ने 10 दलालों को अरेस्ट करने के बाद 6 वाहन भी सीज किए थे। यही नहीं, पुलिस ने 14 वेश्याओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की।
विज्ञापन

ग्राहकों को फंसा रही थीं 4 सेक्स वर्कर

डीसीपी सेंट्रल संदीप पाटिल ने बताया कि एमजी रोड एरिया में चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में उन्हें कई बार शिकायत मिल चुकी है। इस पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने स्पेशल टीम गठित कर दी है।

यह टीम लगातार छापामारी करके सेक्स रैकेटों का पर्दाफाश कर रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एमजी रोड पर ग्राहकों को आकर्षित करने वाली चार वेश्याओं को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि इनमें से ज्यादातर के ग्राहक कैब ड्राइवर हैं। इन महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस और भी रैकेटों का भंडाफोड़ कर रही है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें