फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक और पत्रकार पर जानलेवा हमला

Sun, 21 Jun 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पहाड़ी (चित्रकूट)
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि अब एक और पत्रकार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। चित्रकूट के पहाड़ी इलाके में बालू के अवैध खनन की कवरेज करने गए एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने उसका कैमरा, मोबाइल और नगदी भी छीन ली। पीड़ित की तहरीर पर पहाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पहाड़ी निवासी अशोक नामदेव पुत्र रामनरेश एक समाचार पत्र में पत्रकार हैं।

शनिवार सुबह कहेटा में हो रहे अवैध खनन की सूचना मिलने पर वह कवरेज करने गए थे। उन्होंने बताया कि फोटो खींचने के दौरान ट्रैक्टर में बालू भर रहे लोग भड़क गए। उन्होंने उस पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। उसका मोबाइल, कैमरा और साढ़े हजार रुपये छीन लिए। अशोक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने रावेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, विजय सिंह और बब्बल उर्फ ज्ञानेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक माह के भीतर पांचवें पत्रकार पर हमला

पहाड़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुहेल खान ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की तलाश जारी है।

उधर, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमलों की घोर निंदा की गई। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में शाहजहांपुर, कानपुर और बांदा में पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं पर भी चिंता जताई गई।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में एक महीने के भीतर पांचवें पत्रकार पर हमला हुआ है। इससे पहले एक जून को शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह पर कथित रूप से जानलेवा हमला हुआ था जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इन पत्रकारों पर हो चुका है हमला

14 जून को पीलीभीति के एक पत्रकार को बाइक से बांध कर सरेआम घसीटने का मामला सामने आया था। इस मामले के पीछे कहा गया पत्रकार किसी महिला को छेड़ रहा था तब उसके साथ ऐसा सुलूक किया गया।

10 जून को कानपुर के नौबस्ता इलाके के पत्रकार दीपक कुमार को कुछ गुडों ने गोली मार दी थी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा बस्ती जिले में एक पत्रकार पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था जो शर्मनाक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें