फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में धोखाः निकल गए एक लाख

Wed, 14 Aug 2013 12:09 PM IST
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौत्तमबुद्घनगर जिले के एक एटीएम से रुपए निकालने गए एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से 1.05 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पीड़ित शख्स ने कार्ड को ब्लॉक करा दिया।

पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने कार्ड गायब होने की तहरीर ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेगी।

दादरी निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। 10 अगस्त को उन्होंने दादरी के रेलवे रोड स्थित एटीएम से 20 हजार रुपए निकाले। रुपए गिनने के दौरान किसी ने उनका कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विजय 12 अगस्त को एटीएम से पैसे निकालने गए तब कार्ड ने काम नहीं किया। विजय ने बैंक प्रबंधक ओपीएस भारती को यह बात बताई।

बैंक प्रबंधक ने जब स्टेटमेंट चेक किया तो पता चला कि 10, 11 और 12 अगस्त को विजय के खाते से कुल 1.05 लाख रुपए निकाले गए हैं।

एटीएम कार्ड से एक दिन में 25 हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं, ऐसे में कार्ड बदलने वाला शख्स 10 अगस्त को विजय के कार्ड से पांच हजार रुपये ही निकाल सका।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें