फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: एक और निराश प्रेमी ने की प्रेमिका के साथ दरिंदगी

Mon, 12 May 2014 11:45 AM IST
एजेंसी/खरगोन
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में भोपाल के बाद अब खरगोन में प्रेमी ने एक 23 वर्षीय फार्मेसी की छात्रा को आग के हवाले कर दिया। वारदात को प्रेमी के साथ उसके दो दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया।
विज्ञापन


तीनों आरोपी छात्रा के सहपाठी हैं। 96 फीसदी जली हालत में छात्रा को इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

जलाने से पहले प्रेमिका से रेप

उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लड़की के निजी अंगों में चोट के निशान पाए गए हैं। जो संकेत देते हैं कि वारदात के पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ।

मौत से पहले लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराया है। जिसमें उसने अंकित राठौर (प्रेमी) और उसके दोस्त विशाल चौहान और अक्षय जोशी को वारदात के लिए जिम्मेदार ठहराया है। खरगोन के एसपी एनपी वारकडे ने बताया कि मामला प्रेम में मिली निराशा का भी हो सकता है।
विज्ञापन

भोपाल में एक प्रेमी ने किया था कत्ल

पुलिस ने कहा कि शनिवार दोपहर को ओझारा गांव में लड़की अपने घर में अकेले थी। इसी दौरान एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने के बहाने से तीनों घर में आए। और उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने विरोध करने पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर लड़की को आग के हवाले कर दिया।

मदद की पुकार सुन गांववालों ने तीनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 307, 450 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

आरोपियों पर दुष्कर्म और हत्या के आरोप के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछली आठ मई को भोपाल में एक तरफा प्रेम में एक डॉक्टर लड़की को उसके विवाह स्टेज में ही जाकर प्रेमी ने गोली मार जान ले ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें