अमेरिकी महिला प्रोफेसर को इंटरनेट पर ब्वॉयफ्रेंड ढूंढ़ने और उससे मिलना महंगा साबित हुआ। जिस शख्स को उसने अपने प्यार के रूप में देखा उसी शख्स ने उसकी जान ले ली।
कहतें हैं कि जब आप एक सम्मानजनक कैरियर बनाने के लिए घंटों देर तक काम करते हों तो उस वक्त प्यार के लिए समय देना आसान नहीं होता। जेनिफर विलसन नाम की 36 वर्षीय प्रोसर ने भी अपना अधिकांश समय अपने छात्रों के लिए समर्पित कर दिया था।
लेकिन जेनिफर को लगा कि किसी के साथ मिलकर जिंदगी को जीना चाहिए तो उसने एक ब्वॉयफ्रेंड की तलाश में इंटरनेट पर डेटिंग शुरू कर दी और जल्द ही अपनी पसंद का शख्स ढूंढ लिया। शख्स भी जेनिफर को ऐसा मिला जो उसकी रात-दिन पूजा करता था। यानी उसे एक पल भी जेनिफर से दूर रहना गवारा नहीं था।
दिनभर मैसेज आने से परेशान हुई जेनिफर
प्रतिभावान जेनिफर अपने लिए एक ब्वॉयफ्रेंड तो चाहती थी लेकिन वो यह तो बिल्कुल नहीं चाहती थी कि उसके प्यार की वजह से उसके प्रोफेशन में कोई कमी आए।
वहीं उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे इतना चाहता था कि वह पूरे दिन उसे मैसेज करता और फोन करता। लेकिन एक दिन ब्वॉयफ्रेंड की इस हरकत से परेशान हो जेनिफर ने एक दिन अपने दोस्त से पीछा छुड़ाने का मन बना लिया।
जेनिफर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बताया कि वह उसके साथ अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहती इसलिए वह अब उसे भूल जाए। इतना सुनते ही जेनिफर का ब्वॉयफ्रेंड बौखला गया और जेनिफर की जान लेने पर उतारू हो गया।
जेनिफर को 12 टुकड़ों में काटा
बताते कि जेनिफर के बना करने से उसके ब्वॉयफ्रेंड हंक ने उसे एक दिन मौत के घाट उतार। हंक ने जेनिफर पर किसी धारदार हथियार से हमलाकर उसे 12 टुकड़े कर दिए।
इससे पहले वह जेनिफर के और करीब आने के लिए जेनिफर के आवास से पांच मिनट की दूरी पर एक किराए का घर भी ले लिया था ताकि वह रोज उससे मिल सके।
मिरर के अनुसार, जेनिफर अपने ब्वॉयफ्रेंड के अजीब व्यवहार से डरी हुई थी और इसके बारे में अपने एक मित्र को भी बताया था। जेनिफर के कुछ साथियों ने पुलिस को बताया कि जेनिफर की हत्या होने से पहले वह कई दिनों तक सो नहीं पाई थी जिससे उसका वजन भी काफी घट गया था।