फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपना फेसबुक पेज देखकर शर्मसार हुई छात्रा

Mon, 02 Dec 2013 12:01 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक अकाउंट हैक करके किसी ने एक छात्रा की वॉल पर उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दीं। चार सौ से ज्यादा फ्रेंड्स ने जब उसकी प्रोफाइल देखा, तो दंग रह गए।
विज्ञापन


फोन करके छात्रा को इसकी जानकारी दी गई और जब उसने अपना अकाउंट खोला तो वह भी शर्मसार हो गई। उसने पुलिस से मामले की शिकायत की गई। मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबद जिले का है।

बीएससी नर्सिंग फाइनल इयर की छात्रा मूलरूप से काशीपुर की रहने वाली है। कॉलेज ज्वाइन करने के एक साल बाद छात्रा ने फेसबुक पर अपना अकाउंट ओपन किया था।

वह आम तौर पर अपने लैपटॉप से ही नेट यूज करती थी। शनिवार को उसकी सहेलियों ने फेसबुक वॉल पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें होने की जानकारी दी।

छात्रा ने तुरंत हॉस्टल में आकर एकाउंट ओपन किया तो बात सही साबित हुई। युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके अश्लील तस्वीरें तैयार की गई थीं। इन तस्वीरों पर कई भद्दे कमेंट भी आए थे।
विज्ञापन


युवती ने इसके बाद फेसबुक इंडिया से भी शिकायत की, लेकिन अकाउंट से छेड़छाड़ करने वाले का पता नहीं लगा। परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की है। आगरा साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें