फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 साल की नन को गैंगरेप के बाद मौत के घाट उतारा

Wed, 22 Apr 2015 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका की एक मिशिनरी के लिए काम करने वाली एक 86 वर्षीय नन गेटर्ड टीफेनबेचर की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस वारदात के दौरान नन के हाथ टाइपराइटर कॉर्ड से बांध दिए गए थे और उनके चेहरे पर तौलिया डाल दी गई थी।
विज्ञापन


डरबन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से करीब 85 माइल दूर इक्सपो के सेक्रड हर्ट मिशिनरी में इस नन की हत्या की जानकारी एक दूसरी नन के जरिए मिली। वहीं क्वाजुला नताल की पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके की नन के साथ बलात्कार किया गया है या नहीं।

महिला ने बताया कि वह इस हमले में अचेत हो गई थी और उसे नहीं मालूम उस पर कितने लोगों ने हमला किया था। हालांकि उसने यह बताया कि उसके कमरे से कुछ यूरो की चोरी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशिनरी के लिए काफी सालों से कर रहीं थी काम

पीड़िता की दोस्त बेटी फर्मस्टोन ने बताया कि वो सिस्टर से साल 1952 में उस वक्त मिली थी जब उन्होंने मिशन से जुड़े स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वो साथ साथ काम करते थे और गेटर्ड को बच्चों के साथ काम करना पसंद था।

उसने बताया कि वो इस घटना से काफी दुखी है। उन्होंने बताया कि गेटर्ड आस्ट्रिया से निकलने के बाद साउथ अफ्रीका कीएक मिशनरी में पिछले 60 सालों से रह रही थीं। वहीं पुलिस ने बताया कि इस बात के संकेत नहीं मिले हैं कि हमलावरों ने नन के कमरे में जबरन घुसने की कोशिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें