ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर चला गया।
बाद में बच्ची को तलाश करने के दौरान परिजनों के साथ आरोपी भी शामिल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि कासना कोतवाली के गामा-वन सेक्टर में एक मजदूर का परिवार रहता है। उसी के पड़ोस में मध्यप्रदेश का एक युवक रहता था और मजदूरी करता था।
आरोपी का बच्ची के परिवार से अच्छा रिश्ता था। उसी का लाभ उठाते हुए वह पड़ोसी की आठ साल की बेटी को चिप्स और चॉकलेट दिलवाने के नाम पर घर से बुलाकर ले गया। गामा-वन स्थित वन विभाग की जमीन में खडे़ जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद वापस अपने घर पहुंचा तो वहां पर पड़ोसी बच्ची की तलाश कर रहे थे। बच्ची के परिजनों के साथ ही आरोपी युवक उसकी तलाश कराने का ड्रामा रचने लगा।
किसी ने बच्ची की आवाज सुनी तो सभी लोग जंगल की ओर भागे और वहां पर बच्ची मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने पड़ोस में रहने वाले युवक की ओर इशारा कर दिया।
बच्ची के इशारे को देख आरोपी रजनी मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने भीड़ के साथ आरोपी का पीछा किया और दबोच लिया।