पुणे में मल्टीनेशनल कंपनी इंफोसिस में महिला कर्मचारी से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने पर आरोपी की ओर से अजीब तर्क आया है।
महिला कर्मचारी से रेप का वीडियो बनाने वाले आरोपी की पत्नी आरोपी का बचाव करने हुए पुलिस को बताया है कि उसका पति इस अपराध में शामिल नहीं बल्कि इस अपराध के विरोध में उसने रेप का वीडियो बनाया है।
आरोपी प्रकाश महादिक की पत्नी स्वप्ना महादिक ने कहा है कि प्रकाश रेप का वीडियो अपने अधिकारियों को दिखाने के लिए बनाया था ताकि कंपनी में हो रहे गलत कामों के बारे में उनसे शिकायत की जा सके।
रेप पीड़िता ने किए हैरान करने वाले खुलासे
गौरतलब है कि 29 दिसंबर को इंफोसिस के पुणे ऑफिस की ही कैंटीन में काम करने वाले 21 वर्षीय शख्स ने 25 वर्षी महिला कर्मचारी का बलात्कार किया और दूसरे आरोपी प्रकाश ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाया।
वारदात की फिल्म बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसकी पत्नी थाने पहुंची और अपने पति को निर्दोष बताया।
आरोपी की पत्नी का कहना है उसका पति हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान करता रहा है इसलिए वह ऐसा कभी नहीं कर सकता। हालांकि इस मामले में रेप पीड़िता ने जो बयान किया है वह हैरान करने वाला है।
मदद करने के बजाय बनाया वीडियो
एनडीटीवी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वह वाशरूम गई वैसे की उसके पीछे कैंटीन में काम करने वाला सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया।
वह वॉशरूम में हाथ धो रही थी कि तभी आरोपी सफाई कर्मचारी ने उसे पीछे से दबोच लिया और उसकी सारी उतार दी। इसके बाद फिर उसका बलात्कार किया।
पीड़िता ने मीडिया को बताया कि इस पर जब वह चिल्लाने लगी तो एक शख्स और आ गया लेकिन उसने उसकी मदद करने की बजाए घटना का वीडियो बनाया।
महिला ने बताया कि वह यवतमाल के एक किसान परिवार से है। उसके घरवाले खेती-बाड़ी करते हैं। लेकिन पिछले दो सालों से फसल बर्बाद होने से उसका परिवार नौकरी की तलाश में पुणे आ गया था। पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले यहां इंफोसिस की कैंटीन में नौकरी मिल गई थी। लेकिन अब इस घटना से सहम गई है।
पीड़िता ने कहा कि इस शहर ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है और वह अब यहां नहीं रहना चाहती।