फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से रेप, घरवालों को बनाया बंधक

Tue, 21 Jan 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अधेड़ ने गांव की एक किशोरी की अस्मत को तार-तार कर दिया। पीड़िता और उसके घरवाले पुलिस से शिकायत न करे पाएं इसलिए उनको कई दिनों तक घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


उन पर 10 हजार रुपए लेकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाने लगा। किसी तरह परिजन उसके चंगुल से भागकर एसपी क्राइम से मदद की गुहार लगाई है। घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है।

स्कूल टीचर ने छात्रा की लूटी अस्मत, 10 साल जेल

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय सीमा (परिवर्तित) का परिवार किराए के मकान में रहता है। घटना दस जनवरी दोपहर की है। किशोरी मां के साथ आरोपी के घर में कपड़े धोने गई थी। किशोरी की मां ने उसे साबुन लेने घर भेज दिया।
विज्ञापन


डायल 100: ‘मे आई हेल्प यू’ के जवाब में ‘आई लव यू’

आरोप है कि रास्ते में अधेड़ व्यक्ति ने किशोरी को दबोच लिया और डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार को घर में ही बंधक बना लिया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपए लेकर समझौता करने का दबाव बनाया जाने लगा।

किसी तरह गांव से निकलकर पीड़ित परिवार रविवार शाम मुजफ्फरनगर निवासी रिश्तेदार के यहां पहुंचा। वहां से सोमवार को पीड़ित परिजन किशोरी को लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसपी क्राइम को घटना की जानकारी दी। एसपी क्राइम राकेश जौली ने बुढ़ाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

दस बच्चों का पिता है आरोपी
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ दस बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पीड़ित परिवार आरोपी व्यक्ति के भाई के मकान में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें