फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से बातें कर रहे दूसरे समुदाय के शख्स को निर्वस्त्र कर पीटा

Tue, 25 Aug 2015 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटोः सौजन्य से हिंदुस्तान टाइम्स)
विज्ञापन


कर्नाटक के मंगलौर में नैतिकता के ठेकेदारों और धार्मिक कट्टर लोगों ने एक आदमी को बीच सड़क पर निर्वस्त्र कर दिया। आरोपियों ने उस शख्स को न सिर्फ निर्वस्त्र किया बल्कि उसे बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई भी की।

फर्स्ट पोस्ट के अनुसार, उस शख्स अपराध सिर्फ इतना था कि वह दूसरे समुदाय की लड़की के साथ बातें कर रहा था। बताया जा रहा है वह लड़की उसके साथ काम करने वाली थी।
विज्ञापन


शहर की सड़क में युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक को बात करते देख युवती के साथियों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। आरोपी साथियों का आरोप था कि उस शख्स ने पिछली शाम को युवती से छेड़छाड़ की थी जिसके बदले में आज वह युवती को पैसे देने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

युवती ने मांगे थे दो हजार रुपए

हिंदूस्तान टाइम्स के अनुसार, शख्स ने पुलिस को बताया कि युवती उससे दो हजार रुपए उधार मांग रही थी इसलिए उसे कार में बैठाकर एटीएम ले जा रहा था तभी कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया।

बताते हैं कि पीड़ित शख्स एक मॉल में स्टोर मैनेजर है जबकि युवती उसी मॉल में एक सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती है। आरोपियों ने लड़की से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया लेकिन मैनेजर को निर्वस्‍त्र कर एक बिजली के खंभे से बांध दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के 30 ये ज्‍यादा समर्थकों पर मामला दर्ज किया है और करीब 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी माह में एक छात्रा की गोद में लेटे हुए दूसरे समुदाय के शख्स की फोटो वाट्सऐप पर वायरल हो रही थी जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोगों ने आरोपी युवक को अगवा कर उससे मार-पीट की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें