फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर बोला पति 'वह आईएस में शामिल होने चली गई'

Tue, 25 Aug 2015 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स को अपनी पत्नी की चाकुओं से काटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन उसने अपने गुनाह को छिपाने के लिए पुलिस को जो जानकारी दी वह काफी हैरान करने वाली थी।
विज्ञापन


मिरर के अनुसार, रूस की राजधानी मास्को में 37 वर्षीय शपी शख्शेव अपनी 30 वर्षीय पत्नी फातिम की हत्या करने के बाद उसके शव को बाथरूम में छुपा दिया। इसके बाद वह पुलिस के पास जाकर बोला कि उसकी पत्नी आईएस में शामिल होने के लिए अपनी एक दोस्त के साथ चेचन्या चली गई है। जिस दौराने उसने अपनी पत्नी की हत्या की उस वक्त उसके तीनों बच्चे सो रहे थे।

चेचन्या एक ऐसा देश है जहां मुश्लिम समुदाय के लोग ही ज्यादा संख्या में रहते हैं। उसने पुलिस को बताया कि चेचन्या के बाद उसकी बीवी को सीरिया जाकर आईएस में शामिल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता में डूबे परिजनों से हुआ खुलासा

लेकिन पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो पत्‍नी की हत्या करने वाले शख्स के झूठ की पोल खुल गई। आरोपी के घर वालों ने पुलिस से बताया कि कुछ दिन पहले वह और उसकी पत्नी एक दूसरे से तलाक लेने वाले थे। उसकी पत्नी बच्चों को अपने सा‌थ ले जाने की बात कह रही थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के फ्लैट की तलाशी ली तो हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून के धब्बे मिले। एक पुलिस अधिकारी ने बताया ‌कि उन्होंने जब महिला के सभी खातों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसने अपने सभी पैसे का वारिस अपने बच्चों को बना रखा था, इससे पुलिस को संदेह हुआ कि जो मां अपने बच्चों को इतना प्यार करती है वह उन्हें यूं ही छोड़कर नहीं जा सकती।

फातिमा की मां ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद फातिमा पर नशे की आदी होने के झूठे आरोप लगाया करता था और उसके आईएस में शामिल होने के आरोप भी उसी तरह से झूठे हैं जैसे अन्य आरोप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें