फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक टीचर छात्रों से करने लगी सेक्स, ढाई साल की जेल

Fri, 20 Sep 2013 04:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शादीशुदा म्यूजिक टीचर ने अपने दो छात्रों को घर पर पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। पार्टी में टल्ली होकर टीचर ने उन दो छात्रों से अलग-अलग सेक्स किया।
विज्ञापन


नाबालिगों से सेक्स करने का दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने 45 वर्षीय टीचर जेनिफर फिल्प पारसंस को ढाई साल जेल की सजा सुनाई है। यह घटना इंग्लैंड के एक्सटर शहर की है।

पुलिस का मानना है कि उसने अन्य छात्रों को भी सेक्स करने के लिए बहकाया होगा।

डेली मेल के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान न्यायधीश को बताया गया कि जेनिफर स्कूल में संगीत विभाग की प्रमुख थी। पढ़ाई के दौरान वह एक किशोर छात्र की प्रिय शिक्षिका बन गई।
विज्ञापन


जैसे ही उसने छात्र का विश्वास जीत लिया तो फिर उसने अपने घर पर छात्रों को पार्टी दी। उसमें सभी को शराब भी दी गई। इसी दौरान उसने पहली बार एक छात्र से सेक्स किया।

अभियोजन पक्ष की वकील एमिली पिट्स ने कोर्ट को बताया कि वह छात्र सोफे पर लेट कर फिल्म देख रहा था। तभी जेनिफर उसके पास आई और उसके कपड़ों को उतारने लगी। उसके बाद उससे सेक्स किया।

इस घटना के एक सप्ताह बाद फिर पार्टी हुई। वहां भी सभी ने शराब पी। उस दिन जेनिफर के बेडरूम में तीन छात्र थे। दो छात्र वहां से चले गए फिर जेनिफर ने तीसरे छात्र से सेक्स किया।
विज्ञापन


गलती पर पछतावा
जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो जेनिफर को स्कूल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तब उसने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन बाद में उसने गलती स्वीकार कर ली।

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि जेनिफर की शादीशुदा जिंदगी मुश्किलों के दौर से गुजर रही थी। वह अकेलापन महसूस कर रही थी। उसे अपनी गलती पर पछतावा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें