फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को सड़क पर दौड़ाकर चाकुओं से गोंदा और मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर दिन दहाड़े शोहदों ने 11वीं की छात्रा को बीच सड़क दौड़ाकर चाकुओं से गोद डाला। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सड़क पर छात्रा का लहूलुहान शव पड़ा देख कस्बे में हड़कंप मच गया। छात्रा के हाथ, पेट और गले में चाकू के गहरे जख्म थे, जिससे शोहदों की हैवानियत झलक रही थी।

सूचना पाकर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्दन भी चाकू से रेत दी गई

मचकचा गांव निवासी किसान सुंदर सिंह की बेटी बेबी (16) माधौगढ़ में रहने वाले अपने चाचा सैन्य कर्मी हजूर सिंह के घर पर रहकर 11 वीं की पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार सुबह भी बेबी बुंदेलखंड इंटर कालेज से परीक्षा देकर लौटी और चाची भगवती के कहने पर खेत से चारा उठाने के लिए घर से निकली थी।

कुछ ही देर बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि बेबी का लहूलुहान शव खेत के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा है। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेबी दम तोड़ चुकी थी।

बेबी के दोनों हाथों में और पेट में चाकू के तीन गहरे घाव थे। गर्दन भी चाकू से रेत दी गई थी। कुछ ही दूरी पर उसका दुपट्टा और चूड़िया टूटी पड़ी थीं। हालात साफ बयां कर रहे थे कि हमलावर एक से अधिक थे और खेत से कच्चे रास्ते के बीच दौड़ाकर चाकुओं से गोदा गया।
विज्ञापन

बेबी का कातिल कौन?

कस्बे में हत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने घेर लिया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। सीओ मनोज गुप्ता ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को समझाबुझा कर शांत किया।

इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसपी ने बताया कि बेबी के कातिल कौन है, अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजन छेड़खानी के प्रयास की बात कह रहे हैं। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्यारों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें