फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की लगा दबाकर हत्या, शव खेत में फेंका

Mon, 17 Mar 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 वर्षीय युवती की उसी के डुपट्टे से फंदा लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव नबीपुर गांव के जंगल में फेंक दिया गया। युवती के कपड़े भी फटे हुए हैं, जिससे रेप की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ेः यूपी में गैंगरेप ने खोली ‘खाकी’ की पोल

रविवार दोपहर ग्रामीणों ने पुलिस को नबीपुर के जंगल में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव मिलक चाकरपुर गांव निवासी नरेंद्र के खेत में पड़ा था।

युवती के गले में उसी के डुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। संभावना है कि रेप के बाद युवती की डुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि देखने में युवती किसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाली लगती है।
विज्ञापन


पढ़ेः आपत्तिजनक हालत में बेटी को देखा, किया खाक

उसने गुलाबी रंग का सूट सलवार पहना था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को बुलाया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

वहीं, एसओ ने रेप की संभावना से इंकार किया है। हकीकत पता करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट कर इंतजार है। पुलिस ने हत्या कहीं और कर शव खेत में फेंकने की आशंका जताई है।

नहीं हुई दर्जनों अज्ञात शवों की पहचान
मुरादनगर में कई बार हत्या कर शवों को फेंका गया है, जिनमें से कुछ की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुरादनगर अपराधियों के लिए शव फेंकने का सुरक्षित स्थान बनता जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें