फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा’

Fri, 04 Oct 2013 08:16 AM IST
अरीश रिज़वी/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में सात मई को शादी का प्रपोजल ठुकराने पर विशाल ने जब छात्रा पर कातिलाना हमला किया था, तब ही उसकी हत्या की ‘स्क्रिप्ट’ लिख दी गई थी। तब विशाल ने कहा था कि वह उसकी नहीं हो सकती तो वह उसे किसी और की भी नहीं होने देगा।
विज्ञापन


तब तो छात्रा बच गई थी, मगर इस बार विशाल ने प्लानिंग कर वारदात को अंजाम दिया। वह होटल में छुरा साथ लेकर आया था। कमरे को देखने पर साफ है कि मरने से पहले छात्रा की विशाल से हाथापाई हुई होगी। पूरे कमरे में खून फैला था।

कुर्सी गिरी पड़ी थी और जूती-चप्पल इधर-उधर पड़े थे। कमरे में कोल्ड ड्रिंक, मिनरल वाटर की बोतल और खाली चिप्स का पैकेट मिला है। तीन मोबाइल टेबल पर रखे थे। खून से सना चाकू फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन


ऐसा लग रहा है कि विशाल ने हत्या के बाद फर्श पर गिरी छात्रा को बेड पर डाला और अपने हाथों की नसें काट लीं। एसएचओ प्रमोद गौतम ने बताया कि विशाल को जानलेवा हमले के बाद 11 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके दो माह बाद वह जमानत पर छूटा था। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी ताकि पता चल सके कि वह छात्रा से कैसे संपर्क में आया। वारदात के बाद भी छात्रा उसके साथ कैसे पहुंच गई।

वारदात में किसी और की भूमिका की भी जांच की जाएगी। विशाल का पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में उपचार चल रहा है। ठीक होने पर हत्या के आरोप में पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।

अस्पताल में परिजनों का हंगामा
छात्रा के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। कुछ ने कहा कि विशाल फिर जमानत पर छूट जाएगा, इसका यहीं काम तमाम कर देते हैं। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


हालिया घटनाएं...
23 सितंबर: मुरादनगर में एकतरफा प्यार में युवक ने महिला की हत्या की
21 सितंबर: विवेकानंदनगर में डीयू स्टूडेंट ने बीबीए छात्रा को गोली मारी
7 अगस्त: दौलतपुरा में युवक ने युवती को गोली मार, खुद को गोली मारी
26 जुलाई: विजयनगर में छात्रा पर तेजाब फेंका, थाने में किया सुसाइड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें