फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आई लव यू' बोल ट्रेन के आगे कूद गया

Thu, 17 Apr 2014 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में सरेआम इश्क का इजहार करना एक किशोर को काफी महंगा पड़ गया। बल्कि उसे जान से हाथ धोना पड़ गया।
विज्ञापन


घटना मुंबई के भारत भारती स्कूल की है। जहां एक 14 साल के किशोर को अपनी एक सहपाठी से प्यार हो गया।

अभी पिछले महीने उसने अपने प्यार का इजहार उस लड़की से कर दिया। इसके बाद उसे अपनी जान गवांनी पड़ी।

पुलिस के खुलासे के बाद जो कहानी सामने आई, वह चौकाने वाली है।

लड़की ने कर दी थी प्रिंसिपल से शिकायत

पुलिस के अनुसार स्कूल में ही पढ़ने वाली किशोरी ने प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की, जिसके बाद किशोर को स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने अभिभावकों के साथ आने के लिए कहा था।

अपने खिलाफ होने वाली कार्रवाई से डरकर किशोर ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार, भारत भारती स्कूल के छात्र अनुज चव्हाण ने 23 मार्च को अपने क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार का इजहार किया था।

लड़की ने इस बात की शिकायत अपने अभिभावकों से कर दी। अगले दिन लड़की अपने माता-पिता के साथ स्कूल पहुंची और अनुज की शिकायत प्रिंसिपल से की।

इस बात से डर गया था अनुज

इसके बाद उन्होंने अनुज को बुलाया और अगले दिन उसे माता-पिता के साथ स्कूल में आने के लिए कहा।

अगले दिन 25 मार्च को अनुज घर से स्कूल के लिए निकला लेकिन बाद में अभिभावकों को जानकारी मिली कि वह दिनभर कहीं नहीं दिखा है।

उन्होंने कांदिवली पुलिस स्टेशन में अनुज के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई।

रविवार को भागवती अस्पताल से पुलिस स्टेशन में खबर आई कि उनके मुर्दाघर में एक अज्ञात शव आया है। पुलिस ने जब अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की तो वह अनुज की निकली।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था शव

अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि अनुज का शव 25 मार्च को कांदिवली में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।

शव पिछले एक सप्ताह से मुर्दाघर में रखी रही, क्योंकि कांदिवली जीआरपी ने गलती से शव को 28 वर्षीय व्यक्ति के तौर पर चिह्नित कर दी थी।

अनुज की मौत के बारे में छानबीन करने के दौरान पुलिस ने परिजनों, दोस्तों व सहपाठियों से बात की, जिसमें खुलासा हुआ कि वह बहुत डरा हुआ था।

यहीं कारण रहा कि उसने अंततः मौत को गले लगाना उचित समझा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें