फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के चार टुकड़े कर फ्रिज में जमाए

Thu, 05 Dec 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में एक पति की हैवानियत सामने आई है, जिससे भयंदर इलाके में दहशत फैल गई है। 35 वर्षीय युवक गिरीश ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी मधुवंती का बेरहमी से कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


हैवानियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने कत्ल के बाद शव को चार टुकड़ों में काट डाला। गिरीश के भाई ने मंगलवार रात इस कत्ल के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गिरीश के किराए के फ्लैट में पहुंची।

छानबीन में पुलिस को शव के तीन टुकड़े एक फ्रिज में मिले जबकि एक टुकड़ा बेडरूम में पड़ा हुआ था।

टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि अभी हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। उसने हत्या कब और क्यों की, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अरोपी से पूछताछ के बाद पता चल सकेगी।
विज्ञापन


इस दंपत्ति का दो साल का एक बेटा भी है। यह परिवार नक्षत्र अपार्टमेंट में सात महीने से रह रहा था। बीवी की हत्या के बाद गिरीश ने भाई को वारदात के बारे में बताई थी। लेकिन उसने हैवानियत के बारे में उसे नहीं बताया था।
विज्ञापन


पुलिस को अभी कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें